
खतरे के निशान से ऊपर यमुना, दिल्ली के इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट! लोहे के ब्रिज पर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक
AajTak
दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर आज, 11 जुलाई को सुबह 8 बजे यमुना नदी का जल स्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर (205.33) से ऊपर है. इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेलवे ने पुराने यमुना पुल से होकर गुजरने वाली रेल गाड़ियों का रूट बदल दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मॉनसूनी बारिश हो रही है. लगातार हो रही बरसात के प्रभाव भी सामने आने लगे हैं. जहां एक ओर दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है. वहीं, दूसरी ओर यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे यमुना के आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बाढ़ के अलर्ट के बीच एहतियात के तौर पर पुराने रेलवे ब्रिज पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है.
खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी का जल स्तर
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, आज (11 जुलाई) सुबह 8 बजे, पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर (205.33) से ऊपर बह रहा है. इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके कारण रेलवे ने पुराने यमुना पुल से होकर गुजरने वाली रेल गाड़ियों का रूट बदल दिया है.
पुराने यमुना पुल पर रेल-सड़क यातायात बंद
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा कि हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण जल स्तर खतरे के निशान को छू गया है. इसलिए पुराने यमुना पुल पर रेल और सड़क यातायात मंगलवार सुबह 6 बजे से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर को पार कर सकता है, जो 1978 में दर्ज किया गया था.
यमुना नदी में छोड़ा जा रहा पानी

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.







