
खड़गे पर दांव... INDIA गठबंधन की मीटिंग में क्या कांग्रेस को लेने के देने पड़ गए हैं?
AajTak
इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई चौथी बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को चेहरा बनाने का प्रस्ताव रखा. ममता के खड़गे पर दांव के बाद इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कांग्रेस को इस मीटिंग में लेने के देने पड़ गए?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई. हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये बैठक बुलाई थी. कांग्रेस की ओर से बुलाई गई इस बैठक में बात सीट शेयरिंग को लेकर होनी थी. बैठक से ठीक पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए पीएम मोदी के खिलाफ चेहरे, संयोजक की मांग उठा दी तो जेडीयू ने पोस्टर लगाकर नीतीश को चेहरा घोषित करने की मांग कर दी. इंडिया गठबंधन की बैठक जब शुरू हुई, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे कर दिया.
ममता बनर्जी ने कहा है कि हर कोई पूछता है कि एक फेस तो होना चाहिए, इंडिया गठबंधन का पीएम फेस कौन है? मैंने इसी सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे बढ़ाया है. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि उनके प्रस्ताव का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया है. ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने खड़गे पर दांव चल दिया है तो सवाल ये भी उठने लगे हैं कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग में टीएमसी और आम आदमी पार्टी के खड़गे कार्ड से कांग्रेस को लेने के देने पड़ गए हैं?
ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा बताते रहे हैं. बात इसे लेकर भी होती रही है कि क्या ममता बनर्जी, शरद पवार, नीतीश कुमार जैसे अनुभवी और दिग्गज नेता क्या राहुल का नेतृत्व स्वीकार करेंगे? ममता बनर्जी के खड़गे पर दांव को इस चर्चा पर विराम लगाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है तो साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि खड़गे पर दांव से कांग्रेस फंस गई है.
कांग्रेस कैसे फंस गई
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं. ममता बनर्जी ने अब अगर उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए बढ़ा ही दिया है तो ये भी कांग्रेस के पक्ष में ही नजर आ रहा है, कांग्रेस की स्वीकार्यता ही बताता है. ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि कांग्रेस फंस कैसे गई है?
दरअसल, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा बताते ही रहे हैं, पिछले एक-डेढ़ साल में चीजें इसी तरफ बढ़ती नजर आई हैं. भारत जोड़ो यात्रा हो या फर्नीचर की दुकान में पहुंच मेज बनाना, युवाओं के बीच पहुंच बात करना हो या ट्रक में सवार होकर सफर करना या आजादपुर सब्जी मंडी पहुंच जाना, पिछले एक साल में कांग्रेस की रणनीति राहुल की इमेज कॉमन मैन की तैयार करने की रही है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










