
खजाना हुआ खाली तो दोस्त भी दे गया दगा... CPEC पर चीन ने दिए PAK को ये 4 झटके
AajTak
चीन और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव की खबर आ रही है. चीन ने सीपीईसी प्रोजेक्ट के तहत पाकिस्तान के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग से मना कर दिया है. यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है.
पाकिस्तान चीन के साथ अपनी दोस्ती को लेकर कसमें खाता है. पाक कहता आया है कि दोनों देशों के बीच की दोस्ती सदाबहार है, वो चीन को 'आयरन ब्रदर' बताता है. लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव के संकेत मिल रहे हैं. चीन ने मंगलवार को अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कोरिडॉर (CPEC) के तहत ऊर्जा, जल प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन सहित कई और क्षेत्रों में पाकिस्तान का साथ देने से इनकार कर दिया है.
पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने दोनों देशों के बीच साइन हुए सीपीईसी की 11वीं संयुक्त सहयोग समिति (JCC) का हवाला देते हुए बताया कि विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में एक नया कोयला आधारित बिजली संयंत्र बनाने को लेकर अपना विरोध छोड़ दिया है. पाकिस्तान पहले इस प्लांट को थार में बनाने पर अड़ा हुआ था. पाकिस्तान ने चीन की चिंताओं को दूर करने के लिए उसकी कई मांगों पर सहमति भी जताई है.
JCC सीपीईसी की संस्था है जो इसके रणनीतिक फैसले लेती है. इसकी 11वीं बैठक पिछले साल 27 अक्टूबर को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेतृत्व वाली सरकार के आग्रह पर हुई थी.
बैठक के एक साल बाद चीन-पाकिस्तान में बनी सहमति
रिपोर्ट में कहा गया कि बैठक के लगभग एक साल बाद 31 जुलाई को दोनों देशों के 11वीं JCC की शर्तों पर सहमति बनी और एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. इस समझौते के मिनट में दोनों पक्षों के बीच बहुत से मुद्दों पर असहमति थी जिस कारण आम सहमति तक पहुंचने में इतनी देरी हुई. पाकिस्तान की तरफ से प्रस्तावित कई मुद्दों पर चीन ने सहयोग करने से मना कर दिया जिससे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है.
इस देरी को लेकर पाकिस्तान के योजना मंत्रालय ने कहा कि यह एक वैश्विक प्रथा है कि दो देशों के बीच बैठकों के मिनट पर उचित परामर्श और सर्वसम्मति के बाद ही दोनों पक्ष उस पर हस्ताक्षर करते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








