
खजाना ढूंढ रही इस टीम को मिल गया 4 हजार किलो सोना?
AajTak
पोलैंड में हिटलर के वक्त का एक खजाना खोज निकाला गया है. इस खजाने में आभूषणों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सामान के होने की संभावना है.
खजानों की खोज में जुटी एक टीम ने दावा किया है कि उन्होंने हिटलर के जमाने के एक बड़े खजाने की खोज कर ली है. खोजी दल के मुताबिक, उन्हें हिटलर की पैरामिलिट्री फोर्स की ओर से वेश्यालय के रूप में इस्तेमाल किए गए महल के नीचे लूटे गए सोने और क़ीमती सामानों का भंडार मिला है.
खजाने की खोज करने वाली टीम ने दक्षिणी पोलैंड के मिंकोव्स्की गांव में जमीन से 10 फीट नीचे दबे एक रहस्यमय धातु के कनस्तर का खुलासा किया. इस खजाने की खोज के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इसमें तथाकथित 'गोल्ड ऑफ ब्रेसलाऊ' भी शामिल हो सकता है. कनस्तर की लंबाई 4.5 फीट है और इसका व्यास 50 सेमी है. उम्मीद की जा रही है कि इस जगह से 4 टन सोना मिल सकता है.
ऐसा माना जाता है कि विश्व युद्ध के अंत में चौथी जगह अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए Schutzstaffle (SS) प्रमुख हेनरिक हिमलर के आदेश के तहत लूट की गई थी. खजाने में इस क्षेत्र में रहने वाले अमीर जर्मनों के आभूषण और क़ीमती सामान शामिल होने की उम्मीद है.
विश्व युद्ध के समय नाजी सेना ने रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए खजाने को जब्त कर लिया था.
सिलेसियन ब्रिज फाउंडेशन के इन्वेस्टिगेटर रोमन फुरमानिक और उनकी टीम द्वारा यह खोज की गई. एक साल से इस साइट की तलाश कर रही टीम ने गुप्त दस्तावेज, नक्शा और डायरी प्राप्त करने के बाद गुप्त स्थान का पता लगाने में कामयाबी हासिल की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेसियन ब्रिज फाउंडेशन कनस्तर को जमीन से निकालने की अनुमति का अब इंतजार कर रहा है. कनस्तर को जमीन से उठाने से पहले पोलिश सेना यह सुनिश्चित करेगी की कनस्तर को छूना सेफ है या नहीं, इसे पूरा करने में महीनों का वक्त लग सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









