
खंडहर हुईं इमारतें, हर तरफ धुआं-धुआं… ईरानी हमले के बाद तेल-अवीव में कैसे हैं हालात?
AajTak
अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के कुछ घंटों बाद ही, ईरान ने रविवार सुबह इजरायल पर मिसाइलों की नई बारिश कर दी. इस हमले में कम से कम 11 लोगों के घायल होने की खबर है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में ईरानी हमलों के कारण धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के कुछ घंटों बाद ही, ईरान ने रविवार सुबह इजरायल पर मिसाइलों की नई बारिश कर दी. इस हमले में कम से कम 11 लोगों के घायल होने की खबर है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में ईरानी हमलों के कारण धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय इजरायल में एक के बाद एक कई धमाके हुए. हमले से प्रभावित इलाकों में तेल अवीव, हाइफा, नेस जियोना और रिशोन लेजियोन शामिल हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने कम से कम 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 10 ने उत्तरी और मध्य इजरायल में प्रभाव छोड़ा.
पहली बार निकाली खैबर शेकेन मिसाइल
ईरानी सशस्त्र बलों ने दावा किया कि उन्होंने पहली बार 'खैबर-शेकेन' नाम की उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है. इस मिसाइल से उन्होंने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट, एक जैविक अनुसंधान केंद्र और वैकल्पिक कमांड व कंट्रोल केंद्रों को निशाना बनाया. ईरान के मुताबिक, इन मिसाइलों की खासियत यह है कि ये दुश्मन के एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम हैं.
तस्वीरों में देखिए इजरायल की तबाही
वहीं, इजरायली सेना ने बयान जारी कर बताया कि अब नागरिक अपने शेल्टर्स से बाहर आ सकते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल हमला थम चुका है. इजरायली वायुसेना अभी भी अलर्ट पर है और जहां जरूरी हो, वहीं हमले कर रही है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










