
खंडवा: देर रात घर में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कमरे में रखे कई गैस सिलेंडर
AajTak
खंडवा में देर रात एक घर में अचानक से आग लग गई. उस घर में कई अवैध गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे. आग लगने के बाद गैस सिलेंडरों भी जोरदार धमाकों के साथ फट गए. इस कारण आग अन्य मकानों में भी फैल गई. आगजनी की घटना में 4 लोग घायल हुए हैं.
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई. घटना घासपुरा इलाके की है. दरअसल, यहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर भरकर रखे हुए थे. आग लगी तो यहां एक के बाद कई जोरदार धमाके हुए. जिस कारण आसपास के अन्य मकान भी आग की चपेट में आ गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद की गई.
जानकारी के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में चार लोग घायल हो गए. जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर है. गंभीर रूप से दोनों घायलों को इंदौर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों की मदद से आसपास के रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. इस दौरान खंडवा सहित आसपास के निकायों के फायर फाइटर और ग्रामीण क्षेत्रों के टैंकरों से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया.
आग लगने की सूचना पर अमला जुटा तो लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. जिस शख्स के घर पर यह धमाका हुआ उसके घर में कई गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे.
पुलिस उपाधीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि आग किस कारण लगी इस बात की जांच की जा रही है. साथ ही अवैध रूप से रखे सिलैंडरों की भी जांच की जा रही है. सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इंदौर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









