
क्या वीरता की भी जाति होती है? 120 बहादुर मूवी को 'अहीर गौरव' से जोड़कर अखिलेश क्या हासिल करेंगे?
AajTak
रेजांगला के वीरों की जाति पर बवाल हो गया है. अहीर संगठनों का कहना है कि फिल्म के नाम में अहीर शब्द जोड़ा जाए. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी लगता है कि अहीरों की वीरता को देखते हुए अहीर रेजिमेंट की स्थापना होनी चाहिए.
भारतीय समाज में जाति हमेशा से महत्वपूर्ण रही है. राजनीति में और भी ज्यादा. आज सामाजिक न्याय की मांग के नाम पर जाति कार्ड खेलना आम है. हर राजनेता और पार्टी इसमें शामिल हैं. जातियों के वोट साधने में उसके प्रतीकों का स्मरण और यशगान इसी के निमित्त हो रहा है. वरना, ऐसा तो कभी सोचा ही नहीं गया कि 1962 के चीन युद्ध के शहीदों को जातिगत चश्मे से देखा जाए.
बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिर से इस बहस को हवा दी है. 26 नवंबर 2025 को लखनऊ में फरहान अख्तर की नई फिल्म '120 बहादुर' की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत करते हुए उन्होंने रेजांगला युद्ध के वीर सैनिकों, जिनमें अधिकांश अहीर (यादव) समुदाय से थे, की बहादुरी की तारीफ की है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, कि अहीर सैनिकों ने इस युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. यह हमारी सेना का गौरवपूर्ण अध्याय है, जिसे समझा जाना चाहिए. यह बयान न केवल फिल्म की सराहना था, बल्कि अहीर समुदाय की ऐतिहासिक वीरता पर गर्व जताने वाला भी था.
क्या है विवाद का कारण
18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख के रेजांगला दर्रे पर 13 कुमाऊं रेजिमेंट के मात्र 120 सैनिकों ने चीनी सेना के 3000 से अधिक सैनिकों का डटकर मुकाबला किया था. ठंडे पहाड़ी इलाके में, बिना पर्याप्त हथियारों और संसाधनों के, इन बहादुरों ने अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी. परिणामस्वरूप, 114 सैनिक शहीद हो गए, लेकिन उन्होंने चीनी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया.
इन 120 सैनिकों में से अधिकांश हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुड़गांव क्षेत्रों से थे, जो अहीर (यादव) समुदाय से संबंधित थे. कैप्टन रामचंद्र यादव जैसे वीरों ने अपनी जान की बाजी लगाई. इस युद्ध के लिए मेजर शैतान सिंह को परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया, लेकिन अहीर समुदाय का योगदान अक्सर मुख्यधारा के इतिहास में पीछे छूट जाता है.
फिल्म '120 बहादुर' इसी गाथा पर आधारित है, जो फरहान अख्तर के अभिनय से सजी है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई. अहीर समुदाय के संगठनों ने इसे 'इतिहास का विकृति' करार देते हुए बहिष्कार की अपील की. उनका कहना है कि फिल्म में अहीर सैनिकों की जातिगत पहचान को ठीक से उभारा नहीं गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी रिलीज से पहले कहा कि इतिहास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









