
क्या मोहन भागवत नारेबाजी की नई परिभाषा लिख रहे हैं? बीजेपी के लिए सबक - ममता को राहत | Opinion
AajTak
‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ बोलने को लेकर अक्सर राजनीतिक विवाद होते रहे हैं, लेकिन अब इस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गाइडलाइन आ गई है. संघ प्रमुख मोहन भागवत की समझाइश है कि हर जगह ऐसी नारेबाजी की कोई जरूरत नहीं है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी खत्म हो चुकी है, ऐसा बिलकुल नहीं लगता - और मोहन भागवत की तरफ से आई नई समझाइश एक साथ कई इशारे कर रही है.
बीजेपी के दो राजनीतिक नारों को लेकर जिस तरह से मोहन भागवत ने सख्त रुख दिखाया है, ऐसा लगता है देश में बदलते राजनीतिक समीकरण अब संघ की भी चिंता बढ़ाने लगे हैं.
एक कार्यक्रम में नारेबाजी कर रहे लोगों को जिस तरह से मोहन भागवत ने डांट पिलाई है, अयोध्या में बीजेपी की हार की पीड़ा भी उसमें महसूस की जा सकती है.
‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’, अभी तक बीजेपी के कार्यक्रमों में ऑफिशियल स्लोगन के रूप में गूंजते रहे है्ं, जिस पर अक्सर विवाद भी होता रहा है - लेकिन अब मोहन भागवत ने साफ हिदायत दे डाली है कि हर जगह ये नारा लगाना जरूरी नहीं है.
बीजेपी को भागवत की नई नसीहत
संघ प्रमुख मोहन भागवत दिल्ली में एक किताब के रिलीज के मौके पर जैसे ही पहुंचे, समर्थकों ने पारंपरिक अंदाज में ही स्वागत किया, लेकिन वो तरीका उनको जरा भी अच्छा नहीं लगा. नारे लगाने वालों को जिस लहजे में मोहन भागवत ने डपट दिया, उससे तो ऐसा ही समझ मेें आता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








