
क्वींसलैंड का आसमान रात में रोशन, चीन का रॉकेट अंतरिक्ष से जलते हुए आया
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हाल ही में रात में आसमान रोशन हो गया. अंतरिक्ष से कुछ बहुत तेजी से जलता हुआ जमीन की तरफ आ रहा था. लोगों को लगा कि कोई उल्कापिंड है. लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि ये चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए रॉकेट था, जो वायुमंडल में वापस आया तो जलने लगा.
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हाल ही में रात में आसमान रोशन हो गया. अंतरिक्ष से कुछ बहुत तेजी से जलता हुआ जमीन की तरफ आ रहा था. लोगों को लगा कि कोई उल्कापिंड है. लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले. बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि ये चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए रॉकेट था, जो वायुमंडल में वापस आया तो जलने लगा. (फोटोःगेटी) इस रॉकेट के जलने की वजह से क्वींसलैंड के आसमान पर काफी देर तक रोशनी थी. सबसे पहले इसका वीडियो बनाने वाले जैस्पर नैश ने कहा कि पहले मुझे लगा कि ये कोई मेटियोर यानी उल्कापिंड है. लेकिन जैसे ही यह टूट कर अलग होने लगा तो मैं और मेरी पत्नी ने कहा कि ये स्पेस का कचरा है, जो धरती पर आ रहा है. (फोटोः रॉयटर्स) साउदर्न क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर जोंटी हॉर्नर ने कहा कि ये चीन का रॉकेट था, जो वापस वायुमंडल में आ गया. इस रॉकेट ने नवंबर 2019 में चीन के सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया था. यह चीन के रॉकेट की धरती पर री-एंट्री थी. (फोटोः रॉयटर्स)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










