
क्लास में डेस्क पर पैर रखकर सो रहे थे मास्टर साहब, बच्चे बोले- आधे घंटे से सो रहे हैं... वीडियो वायरल
AajTak
महाराष्ट्र के एक स्कूल में टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो क्लास में डेस्क पर पांव रख कर सो रहे थे. अब इस टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक मास्टर साहब क्लास में बच्चों को पढ़ाने के बजाय डेस्क पर दोनों पांव रखकर सो रहे हैं. ये मामला महाराष्ट्र के जालना जिले का है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि टीचर ने अपने दोनों पांव डेस्क पर रखे हुए हैं और बच्चे भी क्लास में बैठे हैं जबकि टीचर आराम से सो रहे हैं. वीडियो में सोते हुए दिख रहे टीचर की पहचान वीके मुंडे के रुप में हुई, गाडेगावन गांव में जिला परिषद मराठी स्कूल में तैनात थे. वीडियो को लेकर उसी क्लास के एक स्टूडेंट ने बताया कि वे 30 मिनट से ज्यादा वक्त से क्लास में सो रहे थे. उसके पैर छात्रों के सामने टेबल पर थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है.
वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग सरकारी स्कूलों की स्थिति पर भी बात कर रहे हैं. वहीं, ये वीडियो ऐसे वक्त वायरल हो रहा है, जब स्कूलों में नए एडमिशन किए जा रहे हैं और नया स्कूल सेशन शुरू हुआ है. टीचर की आलोचना होने के बाद जोनल एजुकेशन ऑफिसर की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
वीडियो पर कई कमेंट आ रहे हैं और लोग टीचर के साथ साथ एजुकेशन सिस्टम की भी आलोचना कर रहे हैं. ऐसा ही एक और सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वायरल हुआ था, जब एक मास्टर साहब शराब पीकर क्लास में आ गए थे. इतना ही नहीं टीचर बच्चों को शराब परोसते भी नजर आए थे. ये मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले का था, जो अप्रैल के महीने में वायरल हुआ था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










