
क्लब में नहीं मिली एंट्री, बाहर ठंड से गंवाई जान... अमेरिका में भारतवंशी छात्र अकुल की मौत पर बड़ा खुलासा
AajTak
अमेरिका की इलिनोइस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र अकुल धवन की 20 जनवरी को हाइपोथर्मिया से मौत हुई थी. कहा जा रहा है कि अकुल अपने कुछ दोस्तों के साथ नाइट आउट पर निकला था. इस बीच उनके दोस्त नाइट क्लब में चले गए लेकिन अकुल को क्लब में एंट्री नहीं मिली.
अमेरिका में लगातार हो रही भारतीय छात्रों की मौत का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत के मामले पर व्हाइट हाउस को जवाब देना पड़ा था. इस बीच 20 जनवरी को हुई भारतीय छात्र अकुल धवन की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.
अब पता चला है कि अमेरिका की इलिनोइस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र अकुल धवन की हाइपोथर्मिया से मौत हुई थी. कहा जा रहा है कि अकुल अपने कुछ दोस्तों के साथ नाइट आउट पर था. इस बीच उनके दोस्त नाइट क्लब में चले गए लेकिन अकुल को क्लब में एंट्री नहीं मिली.
अब अकुल की मौत के लगभग एक महीने बाद शैंपेन काउंटी के कोरोनर ऑफिस ने ये खुलासा किया है. कैंपस पुलिस विभाग के मुताबिक, धवन की मौत 20 जनवरी को हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, धवन अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था लेकिन रात लगभग 11.30 बजे के आसपास उसके दोस्त कैंपस के पास स्थित कैनोपी क्लब गए लेकिन क्लब स्टाफ ने अकुल धवन को एंट्री देने से इनकार कर दिया.
सर्विलांस फुटेज से पता चला कि अकुल ने कई बार क्लब के भीतर जाने की कोशिश की लेकिन स्टाफ ने उन्हें एंट्री नहीं करने दी. उस रात तापमान -2.7 डिग्री था.
कैसे हुई थी अकुल धवन की मौत?
कैंसस सिटी स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रात अकुल धवन की मौत हुई, उस रात तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस था. पूरी रात धवन के दोस्त उसे फोन करते रहे लेकिन अकुल ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद अकुल के एक दोस्त ने कैंपस पुलिस से संपर्क किया. लेकिन कई प्रयासों के बाद भी अकुल का कुछ पता नहीं चल पाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






