
क्रेडिट कार्ड से लेकर NPS तक... 1 अप्रैल से होने जा रहे 6 बडे़ बदलाव, आपकी जेब पर होगा असर!
AajTak
Important Rule Change: बड़े बदलावों में क्रेडिट कार्ड और एनपीएस समेत कई नियम शामिल हैं. ये बदलाव आपके निवेश और पैसे के खर्च पर प्रभाव डाल सकते हैं. आइए जानते हैं इन 6 बदलाव के बारे में जो अप्रैल 2024 में लागू होंगे.
एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो रही है, जिस पैसे से जुड़े 6 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. जिसका असर सीधा आपकी जेब पर हो सकता है. इन बड़े बदलावों में क्रेडिट कार्ड और एनपीएस समेत कई नियम शामिल हैं. ये बदलाव आपके निवेश और पैसे के खर्च पर प्रभाव डाल सकते हैं. आइए जानते हैं इन 6 बदलाव के बारे में जो अप्रैल 2024 में लागू होंगे.
NPS के नियम में बदलाव पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को और सिक्योर बनाने के लिए आधार बेस्ड टू स्टेप अथेंटिफिकेशन सिस्टम पेश किया है. यह सिस्टम सभी पासवर्ड बेस NPS यूजर्स के लिए होगा, जिसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा. 15 मार्च को PFRDA ने नोटिफिकेशन जारी किया था.
SBI क्रेडिट कार्ड में बदलाव एसबीआई कार्ड ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड प्वाइंट का कलेक्शन बंद कर दिया जाएगा. इसमें AURUM, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड एलीट एडवांटेज, SBI कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक SBI कार्ड शामिल हैं.
क्रेडिट कार्ड संबंधी नियम यस बैंक ने कहा है कि जो यूजर्स क्रेडिट कार्ड से एक कैलेंडर तिमाही में 10 हजार या उससे ज्यादा खर्च करते हैं तो उनके लिए कंप्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंस एक्सेस उपलब्ध होगा. वहीं आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के तहत तिमाही में 35 हजार या उससे ज्यादा खर्च करने पर हवाई अड्डे के लाउंज एक्सेस की सुविधा होगी. यह नियम एक अप्रैल से लागू होगा. इसके अलावा, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ईंधन, बीमा, और गोल्ड पर खर्च के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा. यह 20 अप्रैल से लागू किया जाएगा.
OLA मनी वॉलेट ओला मनी ने घोषणा की कि वह 1 अप्रैल, 2024 से प्रति माह अधिकतम 10,000 रुपये के वॉलेट लोड प्रतिबंध के साथ पूरी तरह से छोटे PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट) वॉलेट सेवाओं पर स्विच कर रहा है. कंपनी ने 22 मार्च को अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर इस बारे में जानकारी दी है.
फास्टैग केवाईसी अगर आप 31 मार्च 2024 तक फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC) को अपडेट नहीं करवाते हैं तो 1 अप्रैल से फास्टैग यूज करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि NHAI ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










