
'क्रूर था लॉकडाउन, होटल बंद थे, प्रेमी से नहीं मिल सकी', शादीशुदा महिला की कहानी वायरल
AajTak
सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए बेहद उत्साहित है.
ब्रिटेन की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने लॉकडाउन को बेहद क्रूर करार दिया है और कहा है कि वह लॉकडाउन की वजह से कई महीने तक अपने बॉयफ्रेंड से नहीं मिल सकी. क्योंकि इस दौरान होटल बंद थे. तीन बच्चों की मां ने खुलकर स्वीकार किया है कि कई साल से उसके अफेयर रहे हैं और वह इसे सीक्रेट रखने में भी कामयाब रही है. महिला की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में यूके की रहने वाली सिल्विया टर्नर अपने घर में कैद होकर रह गईं. सिल्विया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उसकी शादी को 16 साल हो चुके हैं. उसके पति का नाम मार्टिन है और उसके तीन बच्चे भी हैं. लेकिन शादी के इतने लंबे समय में वैवाहिक जीवन की तमाम समस्याओं से वह जूझ रही है. पति के साथ झगड़े और अनबन में वह बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहती है. (प्रतीकात्मक फोटो) सिल्विया ने बताया कि वैवाहिक जीवन में आई दरारों के बीच उसकी मुलाकात वर्ष 2013 में टॉम से हुई. टॉम एक आईटी सलाहकार है, जिसकी उम्र 50 वर्ष है. टॉम उसे दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मिला था. ये मुलाकात धीमे-धीमे प्रेम संबंधों में बदल गई. उसने बताया कि टॉम उससे करीब 300 मील दूर हैं. वह उससे मिलने के लिए बेकरार है. वह एक-एक दिन गिन-गिन कर काट रही है, कि कब होटल खुलेंगे, जिसके बाद वह टॉम को देख सकेगी. (प्रतीकात्मक फोटो)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










