
क्रूड प्राइस और मंदी का डर... अगर भारत ने रूसी तेल खरीदना किया बंद तो क्या-क्या होगा?
AajTak
अमेरिका द्वारा भारत के लिए अपनाए गए इस रुख को लेकर अब एक लेखक ने ट्रंप को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है तो अमेरिका और ग्लोबल स्तर पर बड़ा संकट आ सकता है.
अगर भारत और चीन ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया, तो कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, और इससे ग्लोबल इकोनॉमी को भारी नुकसान होगा. ये कहना राजनीतिक विश्लेषक फरीद जकारिया का है. एक इंटरव्यू में फरीद जकारिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत पर 50% टैरिफ लगाने की नीति की कड़ी आलोचना की.
उन्होंने इसे 25 साल की अमेरिकी विदेश नीति के उलट बताया, जो भारत के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित थी. उन्होंने कहा कि रूसी तेल खरीदने की वजह से भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू होगा, ये तर्कहीन है क्योंकि चीन, भारत से अधिक रूसी तेल खरीदता है.
ग्लोबल इकोनॉमी को होगा नुकसान! राजनीतिक एक्सपर्ट और लेखक फरीद जकारिया ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला बेतुका है और इसने अमेरिका में कई लोगों को हैरान किया है. जकारिया ने तर्क दिया कि अगर भारत और चीन रूसी तेल (Russia Oil) खरीदना बंद कर दें, तो कच्चे तेल कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती हैं, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी को नुकसान होगा.
अमेरिका की 25 साल पुरानी नीति को बदल रहे ट्रंप भारत पर ट्रंप के टैरिफ को उन्होंने 25 साल पुरानी अमेरिकी विदेश नीति का एक बड़ा उलटफेर माना है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंध इससे कमजोर होंगे. लेखक ने कहा कि ट्रंप जो कर रहे हैं, वह हैरान करने वाला है. यह वास्तव में 25 साल पुरानी अमेरिकी विदेश नीति का उलटफेर है. अगर आप शीत युद्ध के बाद क्लिंटन प्रशासन को देखें, तो एक रणनीतिक फैसला लिया गया था कि अमेरिका भारत के करीब रहना चाहता है.
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में हर अमेरिकी प्रशासन ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए काम किया है और इसे एशिया में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक और आर्थिक सहयोगी के रूप में देखा है. जकारिया ने कहा कि ट्रंप अमेरिका की नीति को उलट रहे हैं, जो कभी अमेरिका के हित में फैसला लिया गया था.
भारत के साथ दोहरापन क्यों? 27 अगस्त से 50 फीसदी टैरिफ को लेकर जकारिया ने कहा कि चीन भारत से ज्यादा रूस से तेल खरीदता है, जिससे टैरिफ का औचित्य और भी गलत साबित होता है. ज्यादा दंडात्मक टैरिफ-रूसी तेल खरीदने का बहाना बेमानी है, क्योंकि चीन भारत से ज्यादा तेल खरीदता है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









