
क्रिसमस पार्टी में दो कपल्स के बीच कहासुनी, होटल के बाहर SUV चढ़ाकर महिला की हत्या, सामने आया Video
AajTak
जयपुर के पॉश इलाके में मंगलवार सुबह एक रेस्तरां के सामने एसयूवी से कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई. अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्तरां में मौजूद आरोपी ने रात में पहले कपल के साथ खाना खाया था. सुबह दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने दोनों के ऊपर एसयूपी चढ़ा दी. घटना में युवती का दोस्त भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.
जयपुर के पॉश इलाके में मंगलवार सुबह एक रेस्तरां के सामने एसयूवी से कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई. इस दौरान उसके साथ मौजूद दोस्त भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
घटना जवाहर सर्किल क्षेत्र के गिरधर मार्ग की है. पुलिस के मुताबिक, उमा सुथार और राजकुमार सोमवार रात एसएल मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट-बार में क्रिसमस की पार्टी मनाने के लिए गए थे. राजकुमार उस होटल में पार्टनर है. पुलिस ने बताया कि छत पर चल रहे कुछ निर्माण कार्य को देखने के बाद राजकुमार और उमा रात करीब 11 बजे खाना खाने के लिए रेस्तरां में लौटे.
गर्लफ्रेंड के साथ रेस्तरां में मौजूद आरोपी ने किए कमेंट्स
इस दौरान आरोपी मंगेश भी वहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ड्रिंक कर रहा था. कुछ देर बाद उन्होंने कमेंट करना शुरू कर दिया. जब राजकुमार ने विरोध किया, तो मंगेश ने कहा कि वह उसे पहले से जानता है. एक पुलिस अधिकारी ने राजकुमार की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर के हवाले से बताया, ‘इसके बाद चारों एक साथ बैठे और सामान्य बातचीत शुरू हुई. हालांकि, मंगेश ने उमा को छूने की कोशिश की.’
देखें वीडियो...
होटल के बाहर मंगलवार सुबह हुई फिर हुई दोनों में बहस

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











