
क्रिकेट को जानें: क्या इनिंग्स के दौरान पिच पर हो सकती है रोलिंग? जानें इस नियम के बारे में
AajTak
क्रिकेट खेलने के नियमों को लंदन में स्थित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बनाया है. आइए जानते हैं इसके नौवें नियम के बारे में, जो प्लेइंग एरिया के रखरखाव से संबंधित है.
क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और यह लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है. क्रिकेट खेलने के लिए ढेर-सारे नियम बनाए गए हैं, जिसे लंदन में स्थित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बनाया है. आधिकारिक रूप से क्रिकेट में 42 नियम होते हैं, जिसे एमसीसी की रूल बुक में विस्तार समझाया गया है. आइए जानते हैं इसके नौवें नियम के बारे में-
नियम 9- प्लेइंग एरिया की तैयारी एवं उसका रखरखाव
9.1 रोलिंग
मैच के दौरान 9.1.1 और 9.1.2 में दी गई अनुमति के अलावा पिच को रोल नहीं किया जाएगा.
9.1.1 रोलिंग की बारंबारता (Frequency) और अवधि
मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रही टीम के कप्तान के अनुरोध पर मैच की पहली पारी को छोड़कर हर इनिंग्स की शुरुआत से पहले और प्रत्येक दिन का खेल शुरू होने के पूर्व अधिकतम 7 मिनट की अवधि के लिए पिच को रोल किया जा सकता है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












