
क्रिकेटर, चीफ जस्टिस, सांसद, बिजनेसमैन... बांग्लादेश की विद्रोही बर्बर भीड़ किसी का घर नहीं छोड़ रही, हर तरफ लूटमार-आगजनी
AajTak
बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भाग गई हैं. उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, देश में हिंसा और अराजकता थमी नहीं है. कथित तौर पर प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं और बवाल कर रहे हैं. भीड़ ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के घर में भी भीड़ घुस गई.
बांग्लादेश अशांत है. लोगों में गुस्सा है और सड़कों पर सैलाब है. भीड़ की बर्बरता देखकर हर कोई सहम गया है. पड़ोसी समेत दुनिया के देश भी चिंतित हैं. विद्रोही भीड़ प्रधानमंत्री आवास से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से लेकर क्रिकेटर, नेता, कारोबारियों के घर तक को निशाना बना रही है. यह कहा जा सकता है कि बांग्लोदश में भीड़ किसी को नहीं छोड़ रही है और हर तरफ लूटमार और आगजनी हो रही है. स्कूलों से लेकर यातायात तक बंद कर दिया गया है. कारखानों में ताले डल गए हैं. ये भीड़ अब घरों में घुसकर हमले कर रही है. अल्पसंख्यक हिंदू भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर छात्र आंदोलन शुरू हुआ था और प्रधानमंत्री शेख हसीना (76 वर्ष) के देश छोड़ने के साथ इस विवाद का पटाक्षेप हुआ. फिलहाल, शेख हसीना ने पद छोड़ दिया है और वो भारत आ गई हैं. शेख हसीना लगातार 15 साल से सत्ता संभाल रही थीं. ये उनका पांचवां कार्यकाल था.
अब बांग्लादेश में जल्द ही नई अंतरिम सरकार बनाई जाएगी. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि संसद भंग की जाएगी. उन्होंने जेल में बंद BNP नेता औरी पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई का आदेश भी दिया. खालिदा कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद थीं. राष्ट्रपति ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों की मौजूदगी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की.
क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के घर में आगजनी
सोमवार को भीड़ ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी. मुर्तजा सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के सांसद भी हैं. उन्होंने इस साल हुए आम चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी. वे खुलना डिवीजन के नरैल-2 लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे. मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी नरैल में मुर्तजा के घर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. बाद में घर में आग लगा दी. मुर्तजा ने अपने लंबे क्रिकेट करियर में 36 टेस्ट, 220 वनडे और 54 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 390 विकेट लिए और 2,955 रन बनाए. वो सभी फॉर्मेट में 117 मैचों में बांग्लादेश का नेतृत्व कर चुके हैं. ये उनके देश के लिए सबसे ज्यादा है. क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने 2018 में अपनी सियासी पारी शुरू की और शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग में शामिल हो गए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








