
क्राइम सीन पर गड़बड़ी, सुसाइड की थ्योरी, पीड़िता की डायरी... इन 4 एंगल पर कोलकाता कांड जांच कर रही CBI
AajTak
Kolkata Rape & Murder Case: सीबीआई कोलकाता रेप कांड की जांच चार एंगल से कर रही है. इसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार छात्रों से पूछताछ भी शामिल है. इसके अलावा पीड़िता के परिजनों से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वारदात को लेकर आम लोगों में उबाल है. देश भर के अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी इस जघन्य घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त कानून बनाकर जल्द से जल्द लागू करे. कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई इस केस की जांच कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी इस वारदात को चार एंगल से खंगाल रही है...
1. सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से आज चौथे दौर की पूछताछ की. संदीप घोष से लगातार हो रही पूछताछ से साफ है कि सीबीआई उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है. पूर्व प्रिंसिपल के जवाबों में विरोधाभास है. दरअसल, अस्पताल से पीड़िता के परिवार को कॉल करके सबसे पहले सुसाइड की थ्योरी गढ़ी गई थी., क्राइम सीन को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया गया था. इसे लेकर भी सीबीआई संदीप घोष से पूछताछ कर रही है.
2. आरजी कर हॉस्पिटल के 4 मेडिकल स्टूडेंट्स से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है. इन स्टूडेंट्स से पहले भी सीबीआई की टीम पूछताछ कर चुकी है. ये वही स्टूडेंट्स हैं जिन्होंने उस रात वारदात से पहले पीड़िता के साथ डिनर किया था. सीबीआई इन छात्रों के जरिए वारदात की रात का सच जानने की कोशिश कर रही है. आजतक के हांथ लगे पीएम रिपोर्ट से पता चलता है की पीड़िता की बॉडी पर 14 से ज्यादा जख्मों के निशान मिले हैं, पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट हुई, जाहिर है वह चीखी-चिल्लाई होगी. क्या किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी? अस्पताल में उस रात किसकी क्या मूवमेंट थी, सीबीआई की टीम इन 4 मेडिकल स्टूडेंट्स से ये पता लगाने में जुटी है.
3. सीबीआई की एक टीम जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल है, पीड़िता के परिवार से पूछताछ करने में जुटी है. पीड़िता के कौन-कौन से करीबी दोस्त थे, अस्पताल के बारे में पीड़िता क्या-क्या बातें बताती थी, किन-किन लोगों से उसकी रोजाना बातचीत होती थी. ये सब बातें सीबीआई उसके परिजनों से जानने की कोशिश कर रही है. क्या पीड़िता कोई डायरी भी लिखती थी, ये भी पता लगाने की कोशिश केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है.
4. सीबीआई की टीम ने दिल्ली से कोलकोता पहुंचे सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) के अधिकारियों के जरिए आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट करवाया है. इस टेस्ट के जरिए आरोपी के दिमाग, उसके व्यवहार को समझने की कोशिश सीबीआई ने की है. आरोपी से सीबीआई की टीम आज भी पूछताछ करने में जुटी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









