
क्यों 'Another Round' चिल्ला रहा था Vadodara Accident का आरोपी, कमरे में मिला कनेक्शन
AajTak
13 और 14 मार्च की दरमियानी रात गुजरात के वडोदरा में हुई हिट एंड रन की घटना पूरे देश में गूंज रही है. वडोदरा शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 20 वर्षीय रक्षित चौरसिया ने अपनी कार चार लोगों पर चढ़ा दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. लेकिन हादसे के बाद उसका रवैया चौंकाने वाला था. जैसे ही दुर्घटना हुई, वह कार से बाहर निकला और तीन शब्द चिल्लाने लगा— 'Another Round', 'निकिता' और धार्मिक नारा.
13 और 14 मार्च की दरमियानी रात गुजरात के वडोदरा में हुई हिट एंड रन की घटना पूरे देश में गूंज रही है. वडोदरा शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 20 वर्षीय रक्षित चौरसिया ने अपनी कार चार लोगों पर चढ़ा दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. लेकिन हादसे के बाद उसका रवैया चौंकाने वाला था. जैसे ही दुर्घटना हुई, वह कार से बाहर निकला और तीन शब्द चिल्लाने लगा- 'Another Round', 'निकिता' और एक धार्मिक नारा था.
रक्षित चौरसिया फिलहाल पुलिस हिरासत में है.अब उसके बारे में कई बातें सामने आ रही हैं, जिनमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह 'Another Round, Another Round' क्यों चिल्ला रहा था? आखिर क्या है 'Another Round' का कनेक्शन?
फिल्म ‘Another Round’ से क्या है कनेक्शन?
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना के दिन रक्षित एक्सीडेंट के बाद लगातार 'Another Round, Another Round' चिल्ला रहा था. जब पुलिस ने उसके किराए के मकान की तलाशी ली, तो वहां से हॉलीवुड फिल्म 'Another Round' का पोस्टर मिला.
देखें इस मामले में ये रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, रक्षित इस फिल्म से प्रभावित था और इसकी कहानी को अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इस बारे में पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










