
'क्यों मर्द का खतरा मोल लूं... स्पर्म डोनर से बच्चे पैदा करूंगी'
AajTak
एक टीवी स्टार ने मूवी प्रोड्यूसर से सगाई की और फिर दोनों की एक बेटी हुई. लेकिन 6 महीने बाद ही दोनों का रिलेशनशिप टूट गया. इसके बाद से टीवी स्टार अकेले ही बेटी का पालन पोषण कर रही हैं. अब वह दूसरे बच्चे की तैयारी में हैं. वह दूसरा बच्चे स्पर्म डोनर के इस्तेमाल से ही करेंगी.
एक टीवी स्टार ने अगले बच्चे के जन्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि अगले बच्चे के जन्म के लिए वह सिर्फ और सिर्फ स्पर्म डोनर का सहारा लेंगी. वह प्रेग्नेंसी के लिए अगले साल कोशिश करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे पैदा करने की कोशिश में मर्द का खतरा क्यों मोल लूं.
इस अमेरिकी स्टार का नाम लाला केंट है. 32 साल की एक्टर ने कहा- मैं सोच रही हूं कि अगले साल गर्मियों में प्रेग्नेंसी की कोशिश करूंगी. लाला ने एक पॉडकास्ट शो में अपने को-स्टार शायना शाय से बातचीत में ये बातें कही हैं.
प्रेग्नेंसी के लिए लाला, इंट्रायूटरिन इंसेमिनेशन (Intra-uterine Insemination -IUI) का सहारा लेंगी. IUI के दौरान, एंब्रियो क्रिएट करने के लिए स्पर्म को सीधे महिला के यूटेरस में प्लेस किया जाता है.
हालांकि, एक तरफ जहां लाला स्पर्म डोनर के इस्तेमाल की बात करती दिखीं तो दूसरी तरफ उन्होंने इस बात को भी माना किसी भी समय उनकी जिंदगी में एक नए पार्टनर की एंट्री हो सकती है.
लेकिन लाला केंट ने आगे कहा- मैं कोई चांस नहीं ले रही हूं. मेरी जिंदगी में पहले जो कुछ भी हुआ है मैं उससे बहुत डरी हुई हूं. मैं अब स्पर्म डोनर का ही सहारा लूंगी. क्योंकि अब इस मामले में कुछ भी नया नहीं करूंगी. मैं नहीं चाहती कि इन सब चीजों में कोई और शख्स शामिल हो.
लाला केंट ने पहले बच्चे को मार्च 2021 में जन्म दिया था. उनकी बेटी का नाम ओशियन है. तब वह बेटी के पिता रान्डेल एम्मेट इंगेज्ड थीं. लेकिन सात महीने बाद ही 51 साल के मूवी प्रोड्यूसर रान्डेल से केंट अलग हो गईं. केंट ने यह फैसला रान्डेल के चीटिंग स्कैंडल में नाम आने के बाद लिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










