
क्यों देश छोड़कर अमेरिका और यूरोप की शरण ले रहे चीन के नागरिक? जर्मनी में अवैध परमिट लेकर रहते सैकड़ों चीनी पकड़ाए
AajTak
जर्मनी में बुधवार को बड़ी छापेमारी हुई. इस दौरान सैकड़ों चीनी नागरिकों को पकड़ा गया, जो अवैध ढंग से जर्मनी का रेजिडेंट परमिट पा चुके थे. चीन से माइग्रेशन की खबर कम ही सुनाई देती है, लेकिन ये बहुत जमकर हो रहा है. देश में रोकटोक और बहुत ज्यादा राजनैतिक सख्ती के चलते चीनी नागरिक दूसरे देशों की शरण ले रहे हैं.
साल 2012 से शरणार्थी चीनी नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ी. ये अलग-अलग देशों में जा रहे हैं, जिसमें अमेरिका टॉप पर है. द कन्वर्सेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दशकभर में साढ़े 8 लाख से ज्यादा चीनियों ने कई देशों में शरण पाने के लिए आवेदन किया. हालात ये हैं कि रिफ्यूजी स्टेटस न पाने पर वे खतरनाक रास्तों से घुसपैठ तक कर रहे हैं. लेकिन इकनॉमिक तौर पर बेहद मजबूत कहलाते देश के भीतर ऐसा क्या हुआ जो लोग बाहर जा रहे हैं.
पहले जर्मनी का मामला समझते हैं बुधवार को वहां के 8 राज्यों में छापेमारी शुरू हुई. फेडरल पुलिस के इस रेड में इंटेलिजेंस के लोग भी शामिल थे. सौ से ज्यादा ऐसी इमारतों पर छापा मारा गया, जहां बिजनेस चल रहा है. इस दौरान बड़ी संख्या में चीनी नागरिक मिले जो हजारों यूरो खर्च करके जर्मनी का रेजिडेंस परमिट ले चुके थे. मानव तस्करी का एक पूरा गैंग काम करता है जो अलग-अलग देशों के जरूरतमंद लोगों को पैसों के बदले जर्मनी ला रहा है. फिलहाल उनपर कार्रवाई जारी है, लेकिन चीन का मामला इसके बाद काफी हाइलाइट हो गया.
दशकों तक अमेरिका ने लगाई थी पाबंदी
साल 1882 से लेकर 1943 तक अमेरिकी सरकार ने चीनी मजदूरों के आनेजाने पर बैन लगा दिया. ऐसा कई वजहों से हुआ. इसमें इकनॉमिक कंपीटिशन कम था, लेकिन ये डर ज्यादा था कि चीनी नागरिक अमेरिका में रहनेवालों के रिसोर्सेज पर कब्जा कर लेंगे. हर चीज का जुगाड़ करने में आगे चीनियों ने इसकी तोड़ भी निकाल ली. वे मैक्सिकन नाम रखने लगे, कामचलाऊ मैक्सिकन बोलने लगे, और मैक्सिको के रूट से अमेरिका में घुसपैठ करने लगे. तब अमेरिका और मैक्सिको में आवाजाही आसान थी.
1943 में चीनियों पर से बैन का नियम ढीला पड़ा और एंट्री ज्यादा तेजी से होने लगी. अब ये और भी बढ़ चुकी है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









