
क्या PFI ने भड़काई थी दिल्ली हिंसा? पुलिस बोली- इस वक्त बताना ठीक नहीं
AajTak
दिल्ली हिंसा में PFI की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर एक बयान दिया है. उनके मुताबिक जांच अभी जारी है और इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोला जा सकता.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के बाद से पुलिस एक्शन में आ गई है. अभी तक 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है. इस बीच हिंसा में PFI संगठन की सक्रियता को लेकर भी दिल्ली पुलिस की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है. ये वहीं संगठन है जिसकी भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है.
अब दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने कहा है कि इस मामले में चल रही जांच की जानकारी को इस वक़्त बताना ठीक नहीं है. क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है. अभी मामले की शुरुआती जांच चल रही है. अब दिल्ली पुलिस तो PFI की भूमिका पर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं बोल रही है, लेकिन बीजेपी की तरफ से इस संगठन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि देश में जो सांप्रदायिक हिंसा हो रही होती हैं, वहां पीएफ़आई और एसडीपीआई का नाम आता है. पीएफ़आई जैसे संगठन बैन कर देने चाहिए. बिधूड़ी आगे कहते हैं कि दिल्ली की वर्तमान सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी को जिस तरीके से बसा रही है, उसके चलते ऐसे दंगे हो रहे हैं.
वहीं आरोपी अंसार को आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी का नेता बताने पर बिधूड़ी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है. वे कहते हैं कि अंसार की फ़ोटो मनीष सिसोदिया और कई आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ आई है. जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. आतिशी को आम आदमी पार्टी के नेताओं का इतिहास देखना चाहिए. उनके कितने विधायकों पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं.
इस हिंसा की बात करें तो जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय शख्स जख्मी हुआ था. अब इस मामले में गृह मंत्रालय भी एक्शन मोड में आ गया है. शुरुआत में तो सिर्फ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, अब बकायदा आरोपियों पर NSA लगा दिया गया है. जो लिस्ट सामने आई है उसके मुताबिक अंसार, सलीम चिकना, सोनू, दिलशाद और अहीद पर NSA लगाया गया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









