
क्या NATO देश हैं Russia का अगला टार्गेट? America ने की रूस के बॉर्डर पर सैन्य घेराबंदी!
AajTak
17 दिन तक यूक्रेन ने कीव को रूसी कब्जे से बचाकर रखा लेकिन अब कितने दिन तक वो कीव को सुरक्षित रख पाएगा. ये कहना मुश्किल है. लेकिन कीव को गिरते हुए चुपचाप देखने वाला नाटो और खुद को सुपरपावर कहने वाला अमेरिका अब पुतिन के इरादों से डरने लगा है. उसे डर है कि यूक्रेन के बाद रूस का अगला टारगेट नाटो देश हो सकते हैं. इसलिए अब अमेरिका ने रूस के बॉर्डर पर सैन्य घेराबंदी शुरु कर दी है. ऐसे में बड़ा सवाल ये कि, तो क्या अब विश्वयुद्ध का सायरन बजने लगा है ? नाटो हो या यूरोपियन यूनियन, सभी जानते हैं कि अगर उन्होंने पुतिन को भड़काने वाली कोई भी हरकत की तो ये विश्वयुद्ध को भड़काने जैसा होगा. जिससे बचने की बात कहकर अमेरिका और नाटो देश यूक्रेन को सैन्य मदद देने से कन्नी काटते रहे है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









