
क्या Grok AI भारत में चल रही राजनीतिक बहस को प्रभावित कर सकता है?
AajTak
Grok AI ने तो जैसे तहलका मचा रखा है. सोशल साइट X पर सबके सवालों का जवाब तो दे ही रहा है, फैक्ट-चेक से लेकर ठेठ अंदाज में गालियां भी दे रहा है - और पॉलिटिकल नैरेटिव की बात करें, तो दोधारी तलवार साबित हो रहा है.
Grok AI भी चैट-जीपीटी और डीप सीक की ही तरह सुर्खियों में है - लेकिन, ये एआई चैट-बॉट अपने बाकी हमराहियों से चार कदम आगे नजर आ रहा है.
ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट धड़ल्ले से ठेठ देसी स्लैंग का इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें देश में प्रचलित गालियां भी शामिल होती हैं.
सोशल साइट एक्स पर लोग Grok AI से नेताओं के बारे में वो हर सवाल पूछ रहे हैं, जो किसी न किसी के मन में बना हुआ है. जो सवाल राजनीतिक दलों के आईटी सेल की तरफ से उठाये जाते रहे हैं, और एक-दूसरे को काउंटर करने की कवायद शुरू हो जाती है.
Grok AI के जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहे है, और उनके लिए सवाल पूछना भी कम मजेदार नहीं है. जिसके मन में जो भी सवाल आ रहा है, लोग Grok AI को टैग कर पूछ रहे हैं.
ये लोगों के मिजाज के मुताबिक जवाब देने लगा है. अगर कोई मजाकिया लहजे में पूछ रहा है, तो जवाब भी उसी तरीके के मिल रहे हैं - और राजनीतिक सवालों की तो लगता है जैसे बौछार ही हो रही है.
राहुल गांधी से लेकर तेज प्रताप यादव तक, और नरेंद्र मोदी से लेकर एलन मस्क तक - लोग सवाल पूछ रहे हैं, और Grok AI फटाफट जवाब दे रहा है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










