
'क्या BJP अब CBI के जरिए षड्यंत्र रच रही...', छापों पर भड़के भूपेश बघेल
AajTak
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा ऐप घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी का विरोध किया है. बघेल ने छापों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. बघेल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर आ रहे हैं और भाषण के मुद्दे को तैयार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार शाम को सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप घोटाले मामले में छापेमारी की है. सीबीआई के छापों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बीजेपी पर भड़क गए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि सीबीआई के अधिकारी जांच के लिए बघेल के रायुपर और भिलाई दोनों आवास पर पहुंचे. हालांकि, उनका दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पहले से ही मीटिंग शेड्यूल था.
भूपेश बघेल का CBI छापों पर प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में महादेव सट्टा ऐप घोटाले को लेकर CBI छापों के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. भूपेश ने कहा, 'छत्तीसगढ़ पुलिस ने मेरी सरकार में इस घोटाले पर 74 एफआईआर दर्ज की थीं और कई अकाउंट सीज किए गए थे. लेकिन, हमारी ओर से कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद हमपर घूस लेने के आरोप लगे. लगभग 50 स्थानों पर ये छापे मारे गए हैं. मैं अभी अपने परिवार से इस बारे में बात कर रहा था. 12 घंटे से भी कम समय में सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप पर मेरे घर पर छापा मारने के लिए दस्तक दी.'
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है. प्रेस वार्ता में बघेल ने सीबीआई छापों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. बघेल ने कहा, 'डबल इंजन सरकार के होते हुए भी घोटाला जारी है. वे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर को नहीं पकड़ सके. BJP नेता प्रदीप मिश्रा दुबई में इनके मेहमान बनकर गए थे. BJP उनसे पूछे कि उनकी इन घोटालेबाजों से क्या संबंध है? इन घोटालेबाजों की तस्वीरें रमेश बैस और रमन सिंह के साथ हैं.'
वहीं, मीडिया से बातचीत के बाद भूपेश भघेल पर ट्वीट किया है कि उन्हें CBI अधिकारियों की आने की जानकारी पहले नहीं दी गई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








