
क्या 70% मेडिकल कॉलेज नहीं देते स्टाइपेंड? सुप्रीम कोर्ट ने NMC को दिए ये निर्देश
AajTak
पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने चिंता व्यक्त की थी कि कई मेडिकल कॉलेज मोटी फीस तो लेते हैं, लेकिन स्टाइपेंड देने में आनाकानी करते हैं. न्यायमूर्ति धूलिया ने इस बात पर अफसोस जताया कि मेडिकल कॉलेज इतनी भारी फीस वसूलने के बावजूद वजीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने MBBS इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को मिलने वाले स्टाइपेंड के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने 1 अप्रैल को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों के स्टाइपेंड पेमेंट का पूरा ब्योरा देने के लिए कहा है.
क्या है पूरा मामला?
न्यूज वेबसाइट 'द लाइव लॉ' की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में कोर्ट ने NMC को एक लिस्ट बनाने के लिए कहा था. पिछले साल 15 सितंबर को दिए गए निर्देश में कोर्ट ने एनएमसी को एक टेबुलेटेड चार्ट दाखिल करने और यह बताने के लिए कहा था कि (i) क्या वाकई में देश के 70% मेडिकल कॉलेज इंटर्न को कोई वजीफा नहीं देते हैं या कोई राशि नहीं देते हैं. या फिर तयशुदा मिनिमम से कम देते हैं(ii) एनएमसी इंटर्नशिप स्टाइपेंड के भुगतान के मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है.
कोर्ट ने एक महीने में मांगी पूरी रिपोर्ट
सितंबर में दिए गए निर्देश के बाद भी NMC ने कोर्ट को पूरी जानकारी नहीं दी. सुप्रीम कोर्ट के जज सुधांशु धूलिया और प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने अब एनएमसी को चार हफ्ते के अंदर पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
वो कैसे कॉलेज हैं जो मोटी फीस वसूलते हैं और स्टाइपेंड भी नहीं देते: कोर्ट

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








