
'क्या 370 की बहाली कर J-K में फिर से आतंकवाद लाना चाहते हैं राहुल गांधी?' CM योगी ने कांग्रेस-NC गठबंधन पर उठाए सवाल
AajTak
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जरों, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के आरक्षण को समाप्त करने के NC के फैसले का समर्थन करेगी?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े करता है. योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर के लिए फिर से अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करेगी? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस धारा 370 और अनुच्छेद 35A की बहाली के जरिए जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलने के NC के प्रस्ताव का समर्थन करेगी?
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इस गठबंधन से कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हुआ है. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस दलितों, गुर्जरों, बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के आरक्षण को समाप्त करने के NC के फैसले का समर्थन करेगी? योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पाकिस्तान के साथ एलओसी ट्रेड फिर से शुरू करने के पक्ष में है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है. सीएम योगी से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक दिन पहले इसे लेकर जमकर निशाना साधा था. अमित शाह ने कहा था कि सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है.
अमित शाह ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं.
1) क्या कांग्रेस 'नेशनल कांफ्रेंस' के जम्मू-कश्मीर में फिर से 'अलग झंडे' के वादे का समर्थन करती है?
2) क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आर्टिकल-370 और आर्टिकल-35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










