
क्या 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकेंगे डोनाल्ड ट्रम्प? कोलोराडो कोर्ट के आदेश के बाद क्या है आगे का रास्ता
AajTak
कोलोराडो की अदालत ने डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी संविधान के विद्रोह खंड के तहत राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया है. यह मामला अमेरिकी संविधान के गृहयुद्ध के बाद के प्रावधान पर केंद्रित है, जो विद्रोहियों को सार्वजनिक पद पर काबिज होने से प्रतिबंधित करता है.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोलोराडो में प्रेसिडेंशियल प्राइमरी बैलेट से रोक दिया गया. कोलोराडो की सर्वोच्च अदालत ने 19 दिसंबर को एक फैसले में कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने यूएस कैपिटल हिल पर 6 जनवरी 2021 के हमले को उकसाकर फिर से चुनाव लड़ने का अपना अधिकार खो दिया है. हालांकि अदालत ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को देश के सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने का समय देने के लिए अपने फैसले के तुरंत प्रभाव से लागू होने पर अस्थायी रोक लगा दी.
रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट का ये फैसला कोलोराडो में 5 मार्च, 2024 को होने वाले रिपब्लिकन प्राइमरी पर लागू होगा. डोनाल्ड ट्रम्प की कैम्पेन टीम ने कहा कि वह कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अमेरिकी सर्वोच्च अदालत में अपील दायर करेंगे. राज्य अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने के लिए उनके पास 4 जनवरी 2024 तक का समय है. इसके बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा कि वह इस केस पर सुनवाई करेगा या नहीं.
कोलोराडो कोर्ट के फैसले के बाद क्या करेंगे डोनाल्ड ट्रम्प?
दरअसल, भारत की तरह ही अमेरिका के भी सभी 50 राज्यों में एक सर्वोच्च कोर्ट होता है. वहां इसे हर राज्य के सुप्रीम कोर्ट के रूप में जाना जाता है, जबकि भारत में इसे हाई कोर्ट कहा जाता है. इसके अलावा अमेरिका का एक मुख्य सुप्रीम कोर्ट है, जैसे दिल्ली में भारत का सुप्रीम कोर्ट है. अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट कोलोराडो की अदालत के फैसले को बरकरार रखता है, तो डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो जाएंगे और अगर शीर्ष अदालत राज्य न्यायालय के फैसले पर स्टे लगा देता है, तो ट्रम्प चुनाव लड़ने की योग्यता हासिल कर लेंगे.
कोलोराडो की अदालत ने डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी संविधान के विद्रोह खंड के तहत राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया है. यह मामला अमेरिकी संविधान के गृहयुद्ध के बाद के प्रावधान पर केंद्रित है, जो विद्रोहियों को सार्वजनिक पद पर काबिज होने से प्रतिबंधित करता है. उन पर 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने के लिए 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हमला करने के लिए अपने समर्थकों को उकसाने का आरोप है. अमेरिकी इतिहास में पहली बार है कि 14वें संशोधन की धारा 3 का उपयोग राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराने के लिए किया गया है.
ट्रम्प की टीम ने बाइडन और डेमाक्रेट्स पर लगाए आरोप

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








