
क्या होता है मौत के बाद? दोबारा जिंदा हुए शख्स का हैरान करने वाला दावा
Zee News
Prioritize Your Life से बातचीत करते हुए स्कॉट ने दावा किया कि पहली बार वे दुनिया को मरने के बाद का अनुभव बता रहे हैं. शख्स ने दावा किया है कि जब वो 28 साल के थे तब उनकी मौत हुई थी वो भी महज 20 मिनट के लिए.
मरने के बाद लोग कहां जाते हैं और वहां क्या होता है? दूसरा जन्म होता है? जन्म के कर्म के आधार पर मौत के बाद का सफर तय होता है? ऐसे तमाम सवाल लोगों के जेहन में घूमते रहते हैं. लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब कोई दे नहीं पाया है कि मौत के बाद आखिर होता क्या है? इन सवालों का जवाब वही दे सकता है जो मौत के बाद जिंदा होकर हमारे बीच आ जाए, तो क्या ऐसा संभव है? सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन एक शख्स ने ऐसा ही हैरान करने वाला दावा किया है. 6 वर्षीय स्कॉट ड्रूमंड (Scott Drummond) नाम के शख्स ने दावा किया है कि जब वो 28 साल के थे तब उनकी मौत हुई थी वो भी महज 20 मिनट के लिए यानी कि 20 मिनट बाद ही स्कॉट दोबारा से जिंदा हो गए. स्कॉट ड्रूमंड का दावा है कि मौत के 20 मिनट बाद ही उनकी आत्मा दोबारा शरीर में वापस आ गई.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



