
क्या होगा अगर आप एक महीने के लिए छोड़ देंगे नॉन वेज, हैरान कर देंगे बदलाव
AajTak
पिछले कुछ समय में दुनिया भर में शाकाहारी भोजन खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. इसका कारण है कि कई रिसर्च में यह दावा किया जा चुका है कि शाकाहारी भोजन ना सिर्फ व्यक्ति को स्वस्थ रखता है बल्कि कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम करता है.
इसमें कोई शक नहीं कि नॉन वेजिटेरियन फूड खाने वाले लोगों के लिए चिकन-मटन छोड़ना काफी मुश्किल है लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आपको सिर्फ एक महीने के लिए मांसाहारी भोजन से दूरी बनानी होगी और इससे आपके शरीर में जबरदस्त बदलाव नजर आएंगे तो आपका क्या जवाब होगा.
हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल्स में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अथर पाशा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में बताया कि प्लांट बेस्ट फूड यानी वेजिटेरियन फूड्स में बहुत ज्यादा फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कई पेट की बीमारियों से बचाव करता है. अगर पेट अच्छा रहता है तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का कहना है कि पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में और खासकर अमेरिका और यूरोप में शाकाहार का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है.
उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की डाइटीशियन डॉ. एकता सिंहवाल ने भी बताया कि ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से कई मांसाहारी लोग शाकाहार या शाकाहार की ओर रुख कर रहे हैं जिसमें नैतिक और पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं से लेकर स्वास्थ्य को होने वाले लाभ और यहां तक कि वेजिटेरियन फूड विकल्पों की बढ़ती उपलब्धता भी शामिल है.
उन्होंने बताया कि मांसाहारी आहार का सेवन बंद करने के कई फायदे होते हैं. इससे आमतौर पर हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क कम होता है. इसके अलावा अपने आहार में विभिन्न प्रकार के प्लांट बेस्ड फूड्स को शामिल कर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप नॉन वेज पर निर्भर हुए बिना अपनी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं.
अगर आप एक महीने के लिए मांसाहारी भोजन खाना बंद कर देते हैं तो आपके शरीर में तुरंत पांच बदलाव नजर आएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










