
क्या है 'Ostrich People' का रहस्य? पक्षियों जैसे हैं लोगों के पैर, दूसरे ग्रुप में शादी भी बैन
AajTak
इन लोगों को ऑस्ट्रिच पीपल कहा जाता है. इनके पैर पक्षी के जैसे हैं. इन्हें अपने ग्रुप के बाहर शादी करने की मनाही है, ताकि इनके जैसी स्थिति अन्य जनजाति के लोगों में न फैले.
ये लोग डोमा जनजाति से हैं, जिन्हें 'Ostrich People' भी कहा जाता है. इसके पीछे का कारण है इनके पैर. जो दिखने में ऑस्ट्रिच यानी शुतुरमुर्ग पक्षी के जैसे हैं. जिम्बाब्वे के कान्येम्बा क्षेत्र की इस जनजाति के लोग अपनी दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति को लेकर प्रसिद्ध हैं. इस जनजाति के कई सदस्य एक्ट्रोडैक्टली से पीड़ित हैं. इस आनुवंशिक म्यूटेशन को लॉबस्टर क्लॉ सिंड्रोम भी कहा जाता है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें जन्म के वक्त पैर की एक या उससे अधिक उंगलियां गायब होती हैं. ऐसा माना जाता है कि डोमा जनजाति में पैदा होने वाला हर चार में से एक बच्चा इस स्थिति से पीड़ित होता है. अधिकतर लोगों के पैर के बीच की तीन उंगलियां गायब रहती हैं और इसके बजाय केवल दो ही उंगलियां होती हैं. ये अंदर की ओर मुड़ी हुई रहती हैं. इन लोगों को अपने ग्रुप के बाहर शादी करने की मनाही है, ताकि ये बीमारी अन्य जनजाति के लोगों में न फैले.
यह भी पढ़ें- आंखों पर नहीं होगा विश्वास, शख्स की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, फिर जिंदा वापस लौटा- VIDEO
दूसरे ग्रुप में शादी पर बैन
जनजाति के बाहर शादी करने पर रोक लगाने वाले कानूनों के बावजूद, ये स्थिति कालाहारी रेगिस्तान के तलौंडा या तलौते कलंगा सहित अन्य जनजातियों में भी मौजूद है. ऐसा माना जाता है कि ये लोग डोमा जनजाति के साथ ही वंश साझा करते हैं. रिपोट्स के अनुसार, ये समुदाय अपनी स्थिति को विकलांगता नहीं मानता. वो भी तब जब कई लोगों को चलने में कठिनाई होती है और उनके लिए दौड़ना भी बेहद मुश्किल है. ये लोग जूते भी नहीं पहन पाते हैं.
इसे खूबी मानते हैं ये लोग?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










