
क्या है Flipkart Price Lock फीचर? जिसकी वजह से सस्ते iPhone के लिए नहीं करना होगा सेल का इंतजार!
AajTak
Flipkart Price Lock feature: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर जल्द ही बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में आप सस्ते में कई स्मार्टफोन्स को खरीद सकेंगे. हालांकि, सेल से पहले फ्लिपकार्ट एक खास फीचर लेकर आ रहा है. इस फीचर की मदद से आप कभी भी सस्ते में iPhone और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर.
Flipkart पर जल्द ही Big Billion Days Sale शुरू होने वाली है. इस सेल से पहले कंपनी कुछ खास फीचर्स पर काम कर रही है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आने वाले दिनों मिलेंगे. इसमें से एक फीचर प्राइस लॉक का होगा, जिसकी मदद से कंज्यूमर्स किसी प्रोडकट के प्राइस को लॉक कर सकेंगे.
कंपनी हर साल फेस्टिवल सीजन में Big Billion Days सेल का आयोजन करती है. इस साल सेल के 10 साल भी पूरे हो रहे हैं, तो ये और भी ज्यादा खास होने वाली है. आइए जानते हैं क्या है फ्लिपकार्ट का प्राइस लॉक फीचर?
जैसा इसका काम है वैसा ही इसका काम है. यानी इसकी मदद से आप किसी प्रोडक्ट्स के प्राइस को लॉक कर सकते हैं, लेकिन इससे आपको फायदा क्या होगा? अगर सेल में आपको कोई प्रोडक्ट बेहद कम कीमत पर मिल रहा है, तो आप इसकी मदद से प्रोडक्ट के प्राइस को लॉक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Flipkart Sale में बंपर ऑफर, अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा Macbook Air M2
यानी आपके लिए उस प्रोडक्ट का प्राइस उतना ही रहेगा, चाहे सेल चलती रहे या फिर नहीं. माय स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart के चीफ प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ऑफिसर जयंदाराम वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है. ये फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे हम होलट या फ्लाइट के टिकट की कीमतों को लॉक कर लेते हैं.
यूजर्स किसी भी डील को एक निश्चित फीस देकर लॉक कर सकते हैं. बाद में यूजर्स उस प्रोडक्ट उसी कीमत पर खरीद सकेंगे, जिस पर उन्होंने लॉक किया था. वेणुगोपाल ने बताया है कि यूजर्स को प्रोडक्ट के आउट ऑफ स्टॉक होने की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि जैसे ही प्रोडक्ट स्टॉक में आएगा, उन्हें लॉक प्राइस पर ही मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











