क्या है राजस्थान का पब्लिक हेल्थ मॉडल-राइट टू हेल्थ? UPSC में पूछे जा सकते हैं इस पर सवाल
AajTak
बीते 24 अगस्त से राजस्थान का पब्लिक हेल्थ मॉडल और राइट टू हेल्थ चर्चा में है. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान में ‘पब्लिक हेल्थ मॉडल’ लागू करने की घोषणा की है. आइए जानें- इस विषय पर किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं.
यूपीएससी में सामान्य अध्ययन में राइट टू हेल्थ और राजस्थान के पब्लिक हेल्थ मॉडल पर सवाल पूछे जा सकते हैं. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को राइट टू हेल्थ को संविधान के मूल अधिकारों में शामिल करने का सुझाव दिया है. राजस्थान सरकार राज्य विधानसभा में राइट टू हेल्थ विधेयक लाने की तैयारी कर रही है. इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. इसके बाद राजस्थान राइट टू हेल्थ बिल विधेयक लाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा. जानिए- इन दोनों टॉपिक के बारे में... जानिए राजस्थान के ‘पब्लिक हेल्थ मॉडल’के बारे में... बता दें कि राजस्थान में राइट टू हेल्थ कानून बनने के बाद प्रत्येक नागरिक का इलाज करना और उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सरकार कानूनी तौर पर बाध्य होगी. राजस्थान सरकार ने ये भी सिफारिश भी की है कि भारत सरकार को अब राइट टू हेल्थ को संविधान के मूल अधिकारों में शामिल करना चाहिए. केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों (IPHS) को मौजूदा कार्यक्रमों के बदलते प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










