
क्या है जरनैल सिंह भिंडरावाले की कहानी, जिससे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की हो रही तुलना
AajTak
पंजाब के अमृतसर में बवाल करने वाले अमृतपाल सिंह की तुलना जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जा रही है. उसकी वजह ये है कि दोनों ही खालिस्तानी समर्थक हैं. अमृतपाल सिंह भी भिंडरावाले की तरह ही नीली पगड़ी पहनता है. ऐसे में जानिए कौन था जरनैल सिंह भिंडरावाले और क्या थी उसकी कहानी?
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ. खालिस्तानी समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने को घेर लिया. ये घेराव 'वारिस पंजाब दे' नाम के संगठन ने किया था. इस संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह है.
ये पूरा बवाल अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर हुआ था. अमृतपाल और उसके समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने को कब्जे में ले लिया. समर्थकों के हाथ में बंदूक, तलवार और लाठी-डंडे थे. करीब आठ घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस लवप्रीत तूफान को रिहा करने को राजी हो गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए.
लवप्रीत तूफान को पुलिस ने बरिंदर सिंह को अगवा करने और मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया था. उससे पूछताछ की जा रही थी.
इस पूरे बवाल का मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह रहा. उसकी तुलना जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जा रही है. उसे भिंडरावाला 2.O भी कहा जा रहा है. उसकी वजह ये है कि वो भी भिंडरावाले की तरह ही खालिस्तानी समर्थक है. भिंडरावाले की तरह ही नीली पगड़ी पहनता है. इतना ही नहीं, अमृतपाल ने पिछले साल 29 सितंबर को मोगा जिले के रोडे गांव में 'वारिस पंजाब दे' की पहली वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम किया था. भिंडरावाले का ये पैतृक गांव है.
ऐसे में जरनैल सिंह भिंडरावाले की कहानी जानना जरूरी है. क्योंकि भिंडरावाले वही शख्स था, जिसने पंजाब में चरमपंथ फैला दिया था. वो लगातार भड़काऊ भाषण देता था.
कौन था जरनैल सिंह भिंडरावाले?

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







