
क्या है एकलव्य स्कूल? चुनावी अभियान में जिसका पीएम मोदी ने किया जिक्र
AajTak
मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके झबुआ से पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लोगों को संबोधित किया है. इस संबोधन में पीएम ने मध्य प्रदेश में बने एकलव्य स्कूलों की बात की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एकलव्य स्कूल क्या होते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी के अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ में कई हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने आदिवासी इलाकों में स्कूली शिक्षा को लेकर भी बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था.
एकलव्य स्कूलों को लेकर पीएम ने कही ये बात
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो इन पट्टों में स्कूल खुलवाएं. अब आदिवासी बच्चों के लिए मैं देश भर में एकलव्य आवासीय स्कूल खुलवा रहा हूं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि बीजेपी की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं. एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये उन्हें मंजूर नहीं है. बता दें कि मध्य प्रदेश के अनुपपुर, बड़वानी, बैतूल, धार, डिंडोरी, झाबुआ, मंडला, रतलाम, सिवनी, छिंदवाड़ा, सीधी, उमरिया, अलीराजपुर, बालाघाट, होशंगाबाद, जबलपुर, खंडवा खालवा रोशनी, शहडोल, सीहोर, सतना मैहर, सतना चित्रकूट, खरगोन, सिंगरौली में सरकार द्वारा एकलव्य स्कूल खुलवाए गए हैं.
मध्य प्रदेश में कितने एकलव्य विद्यालय हैं?
एकलव्य स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित होते हैं. इन स्कूलों में छात्रों को आवास, भोजन, और पाठ्य पुस्तकें मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं. साथ ही साथ इन स्कूलों में छात्रों के लिए खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और कैरियर मार्गदर्शन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. मध्य प्रदेश सरकार के डेटा के अनुसार, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन मध्य प्रदेश में संचालित 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 6वीं कक्षा में 1795 बालकों एवं 1820 बालिकाओं सहित कुल 3615 सीटें हैं.
कब हुई थी एकलव्य स्कूलों की शुरुआत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










