
क्या है अमेरिकी HIMARS रॉकेट सिस्टम, जिससे रूसी गोला-बारूद के अड्डे उड़ा रहा यूक्रेन
AajTak
HIMARS एक हाई-टेक, हल्का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है जो व्हील माउंटेड है. यानी जिसमें व्हील लगे हैं. जिससे यह युद्ध समय अधिक गतिशील रहता है. HIMARS को 1970 में अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए विकसित किया गया था.
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस जहां यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर रहा है, तो कीव की ओर से भी रूस के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. रूस पर हमलों के लिए अमेरिका का HIMARS रॉकेट सिस्टम यूक्रेन के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हुआ है. बताया जा रहा है कि पिछले 2 हफ्तों में इस हथियार के जरिए यूक्रेन के रूस के 30 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. यही वजह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने शनिवार को HIMARS का जिक्र करते हुए कहा था कि सिर्फ आधुनिक और शक्तिशाली हथियार ही रूस को रोक सकते हैं. आईए जानते हैं कि आखिर ये HIMARS क्या है?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा था कि वे 400 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद के फैसले को लेकर अमेरिका का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा था कि HIMARS और अन्य सटीक हथियार हमें आतंकवाद विरोधी कदम उठाने की अनुमति देते हैं, जिससे हम अपने जीवित लोगों पर रूसी हमलों को कम कर सकते हैं. जेलेंस्की ने कहा था कि सिर्फ आधुनिक और शक्तिशाली हथियार ही रूस को रोक सकते हैं.
अमेरिका ने चार और HIMARS देने का किया ऐलान अमेरिका ने शुक्रवार को ही चार और HIMARS समेत 400 मिलियन डॉलर के हथियार भेजने का ऐलान किया है. अमेरिका की यह मदद रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. इसके बाद से रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी भाग में एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिसे रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था. रूस धीरे-धीरे यूक्रेनी सेना को पूर्वी यूक्रेन के दो रूसी-समर्थित क्षेत्रों से बाहर धकेल रहा है. ये वही राज्य हैं, जिन्हें स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दी गई है.
अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, अमेरिका के इस फैसले के बाद यूक्रेन के पास 12 HIMARS सिस्टम होंगे. अधिकारी के मुताबिक, यूक्रेन अब अपनी सीमा से रूसी क्षेत्रों पर सफलतापूर्वक हमला कर रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, HIMARS यूक्रेन पर मौजूद रॉकेट सिस्टम्स में से सबसे बेहतर है.
क्या है HIMARS सिस्टम ?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









