
क्या हार्दिक पटेल को बीजेपी पार्टी में शामिल कर लेगी? ऐसी है चर्चा
AajTak
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अब सभी की नजर उनके अगले कदम पर है. कहा जा रहा है कि वे बीजेपी का दामन भी थाम सकते हैं. लेकिन बीजेपी के ही कुछ नेता इसे लेकर असहज दिखाई पड़ रहे हैं.
गुजरात चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है. पाटीदार समाज के बड़े नेता और गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अटकलें तो लंबे समय से लग रही थीं, उनके बयान भी इस ओर इशारा कर रहे थे, अब हार्दिक ने वो बड़ा फैसला भी ले लिया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख अपना इस्तीफा सौंपा है.
उस पत्र में हार्दिक ने कहा है कि आज की कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध करने तक सीमित रह गई है. देश के लोग जब समाधान चाहते हैं, जब वे एक बेहतर विकल्प चाहते हैं, उस सयम कांग्रेस एक बेसिक रोडमैप तक जनता के सामने प्रस्तुत नहीं कर पा रही है. हार्दिक ने पत्र में अनुच्छेद 370 और जीएसटी जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हर किसी को एक समाधान की जरूरत थी, लेकिन कांग्रेस सिर्फ बाधा बनती रही.
ऐसे में अब हार्दिक के बीजेपी में जाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. उनके पिछले बयान तो इस ओर पहले ही इशारा कर रहे थे, अब कांग्रेस से इस्तीफे ने भी चर्चाओं को हवा दे दी है. वैसे बीजेपी के ही कुछ नेता हार्दिक पटेल को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं. वे हार्दिक को ऐसी जली हुई लकड़ी मान रहे हैं जिसको पकड़ने से सिर्फ हाथ जलने वाला है.
बीजेपी के अंदर इस समय हार्दिक को लेकर वैचारिक मतभेद देखने को मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि हार्दिक पटेल ने पिछले चुनाव के वक्त पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक के लिए जैसे शब्दों का प्रयोग किया था, उसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल करना सही नहीं है. वहीं बीजेपी के कुछ पाटीदार नेताओं को अपने भविष्य की भी चिंता है. अब क्योंकि हार्दिक पटेल भी पाटीदार समाज से आते हैं, ऐसे में अगर वे बीजेपी के साथ चले जाते हैं, ऐसी स्थिति में कई दूसरे नेताओं को पत्ता कट सकता है.
इस बारे में जब बीजेपी नेता वरुण पटेल से बात की गई तो उन्होंने भी साफ कर दिया कि हार्दिक को पार्टी में शामिल करने का फैसला हाईकमान का रहने वाला है, लेकिन कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं करने वाले हैं. उन्होंने अभी के लिए हार्दिक की बीजेपी में आने वाली तमाम अटकलों को भी खारिज कर दिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







