
क्या सैफ पर हमला करने वाला है बांग्लादेशी नागरिक? रिमांड के लिए आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
AajTak
आरोपी ने पुलिस को अपना नाम विजय दास बताया. उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब उसे बांद्रा लाकर पूछताछ कर रही है. यह भी संदेह है कि वह भारतीय है या बांग्लादेशी नागरिक, जो फर्जी भारतीय पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा है.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने मोहम्मद अलियान उर्फ BJ को ठाणे से गिरफ्तार किया है. उसने ही 16 जनवरी की रात सैफ पर उनके घर में घुसकर हमला किया था. पुलिस के सामने उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है.
आरोपी ने पुलिस को अपना नाम विजय दास बताया. उसे ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब उसे बांद्रा लाकर पूछताछ कर रही है. यह भी संदेह है कि वह भारतीय है या बांग्लादेशी नागरिक, जो फर्जी भारतीय पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा है.
रिमांड के लिए कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
आरोपी की गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कासरवडवली पुलिस के एक संयुक्त अभियान के माध्यम से ठाणे (पश्चिम) के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास लेबर कैंप से की गई.
आरोपी पहले मुंबई के एक पब में काम करता था. उसे आज सुबह पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. फिलहाल आरोपी को जोन 9 पुलिस के हवाले कर दिया गया है. डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह 9 बजे एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी जिसमें मुंबई पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगी.
बार में हाउसकीपिंग वर्कर के रूप में काम करता था आरोपी

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











