
क्या सुरजेवाला और कुमारी शैलजा लड़ेंगे चुनाव? हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने दिया ये जवाब
AajTak
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, 'रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है. उनका मैटर अजय माकन जी हैंडल कर रहे हैं.' दीपक बाबरिया ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से भी मुलाकात की. यह मुलाकात हरियाणा में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर जारी बातचीत के संदर्भ में थी.
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इसमें 31 प्रत्याशियों के नाम थे. पहली लिस्ट में रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा के नाम नहीं थे. इसे लेकर जब हरियाणा कांग्रेस प्रभारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह मामला अजय माकन देख रहे हैं.
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, 'रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है. उनका मैटर अजय माकन जी हैंडल कर रहे हैं.' दीपक बाबरिया ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से भी मुलाकात की. यह मुलाकात हरियाणा में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर जारी बातचीत के संदर्भ में थी.
'दो दिन में सामने आएंगे नतीजे'
इस बारे में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है और पिछले दो दिनों में राघव चड्ढा के साथ यह मेरी दूसरी या तीसरी मुलाकात थी. हम सीटों और उनकी संख्या पर चर्चा कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि दो दिन में परिणाम सामने आएंगे. अगर कांग्रेस और AAP दोनों के लिए जीत की स्थिति होगी तो हम गठबंधन करेंगे. मैं इसके लिए प्रयास कर रहा हूं.'
AAP ने कहा- उम्मीद पर दुनिया कायम है
राघव चड्ढा हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता और तेलंगाना मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के आवास से निकले. उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इसे (गठबंधन/सीट शेयरिंग) अंतिम रूप दिया जाएगा. उम्मीद पर दुनिया कायम है.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









