
क्या सिद्धारमैया रोक पाएंगे शिवकुमार गुट को? कर्नाटक में कुर्सी की लड़ाई में किसकी कितनी ताकत
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले के चलते डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. देखना है कि इस बार बाजी किसके हाथ लगती है?
बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की बात अब बेंगलुरू से दिल्ली तक पहुंच गई है. दिल्ली दरबार में कर्नाटक के सत्ता की बागडोर का तानाबाना बुना जा रहा है.
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी नेताओं ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में मुलाकात की तो दूसरी तरफ सिद्धारमैया ने अगले साल बजट पेश करने का दावा करके सीएम की कुर्सी पर बने रहने की मंशा जाहिर कर दी है. इस तरह कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की लड़ाई सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार की छिड़ गई है.
कांग्रेस ने 2023 में कर्नाटक की चुनावी बाजी जीतने के बाद सीएम की कुर्सी सिद्धारमैया को सौंपी थी तो डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद से संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस के पावर शेयरिंग के ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले के सहारे डीके शिवकुमार के समर्थक पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाना शुरू कर दिए हैं.
दिल्ली दरबार में शिवकुमार के समर्थक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया का ढाई साल का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हुआ है, उसी दिन शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले तीन विधायक और एक मंत्री दिल्ली पहुंचे थे. शिवकुमार के इन समर्थक नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस मुलाकात के फोटो और वीडियो भी सामने आए तो मुख्यमंत्री पद की चर्चा तेज हो गई है.
शिवकुमार के करीबी नेताओं की खरगे से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब सिद्धारमैया का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. ऐसे में कर्नाटक में संभावित नेतृत्व बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस तरह शिवकुमार खेमे ने खरगे से मुलाकात कर सीएम पद की दावेदारी पर मजबूत दावा ठोक दिया है हालांकि, डीके शिवकुमार का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके किसी नेता ने दिल्ली में कोई मुलाकात की है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











