
क्या रूसी मिसाइल से कजाकिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन? अब अजरबैजान एयरलाइंस का आया बयान
AajTak
कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर शुरुआती जांच में बाहरी हस्तक्षेप की संभावना जताई गई है. दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी. विमान ने ग्रोज्नी की बजाय कजाकिस्तान के अक्ताऊ हवाई अड्डे की ओर अपनी उड़ान भरी थी. यूक्रेन ने रूस पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और जांच की मांग की.
कजाकिस्तान में 25 दिसंबर के प्लेन क्रैश की घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी की है. एयरलाइंस की रिपोर्ट में क्रैश की वजह "फिजिकल और एक्सटर्नल इंटरफेरेंस" बताई गई है, यानी दावे के मुताबिक बाहरी हस्तक्षेप की वजह से ही विमान क्रैश हुआ था. इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें दो पायलट और क्रू मेंबर भी शामिल थे.
पहले की रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक रूसी सरफेस-टू-एयर मिसाइल का टुकड़ा विमान से टकरा गया था. मसलन, पहले के दावे के मुताबिक, रूस ने मिसाइल दागी थी, जो कि विमान के करीब ब्लास्ट कर गया और इसके टुकड़े विमान से टकरा गए. इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया, पायलट ने ग्रोज्नी में लैंडिंग की कोशिश की, फिर विमान को अजरबैजान की तरफ मोरने का फैसला किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान प्लेन क्रैश में रूस का हाथ? सरफेस-टू-एयर मिसाइल से विमान पर अटैक करने का दावा
इलाके में यूक्रेन कर रहा था आतंकवादी हमले!
रूसी एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी के प्रमुख दमित्री यादरोव ने बताया कि जब विमान दक्षिणी रूस में उतरने की कोशिश कर रहा था, उसी समय "यूक्रेनी लड़ाकू ड्रोन ग्रोज्नी और व्लादिकबाकाज के शहरों में नागरिक बुनियादी ढांचे पर आतंकवादी हमले कर रहे थे." इस वजह से दमित्री यादरोव के मुताबिक, इलाके का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था.
रूसी एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी के प्रमुख ने बताया कि विमान J2-8243 के पायलट ने ग्रोज्नी में दो बार असफल लैंडिंग की कोशिश की. अधिकारियों ने उन्हें अन्य हवाई अड्डों पर लैंड करने की सलाह दी, लेकिन पायलट ने कास्पियन सागर के पार कजाकिस्तान के अक्ताऊ हवाई अड्डे की ओर बढ़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त इलाके में घना कोहरा था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









