
क्या राहुल-प्रियंका के बीच सबकुछ ठीक नहीं? BJP के दावे पर कांग्रेस ने दिया जवाब
AajTak
बीजेपी के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर इस दावे का जवाब दिया.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से एक वीडियो जारी कर रविवार को सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच भाई-बहन के रिश्ते में सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं? बीजेपी ने इस वीडियो में दावा किया कि प्रियंका को कांग्रेस की तरफ से राजनीतिक तौर पर कम महत्व दिया जा रहा है. इससे उनके (प्रियंका) और राहुल के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है.
बीजेपी की तरफ से जो वीडियो पोस्ट हुआ, उसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी और प्रियंका का रिश्ता आम भाई-बहन जैसा नहीं है. प्रियंका राहुल से तेज हैं, लेकिन पार्टी राहुल के इशारों पर नाच रही है और सोनिया गांधी भी पूरी तरह से उनके साथ हैं! घमंडिया (INDIA) गठबंधन की बैठकों से भी प्रियंका इसीलिए गायब हैं! बीजेपी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा देखें कैसे बहन का इस्तेमाल केवल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है.
वीडियो में दावा- हाथ में नहीं है राखी
इस वीडियो में यह भी दावा किया गया कि भाई-बहन के बीच चल रही आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण ही राहुल गांधी ने अपनी कलाई पर राखी नहीं पहनी. वीडियो में यह भी कहा गया कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने 28 से ज्यादा रैलियां कीं. पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके उलट राहुल गांधी ने 39 चुनावों में कांग्रेस की हार सुनिश्चित की. इसके बाद भी सारा क्रेडिट राहुल गांधी को ही मिलता है.
फोटो शेयर कर बताई सच्चाई
बीजेपी के इन दावों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सभी परिवार भाजपा के समान नहीं होते हैं. हाथ में राखी बांधे हुए राहुल गांधी की फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने ने लिखा,'अपनी आंखों और दिमाग दोनों का इलाज कराएं. राहुलजी ने रक्षाबंधन के दिन राखी बांधी थी. वैसे वह पूरे साल राखी बांधे रखते हैं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







