
क्या यूक्रेन-रूस युद्ध में पावर बैलेंस बदल देगा अमेरिकी फाइटर जेट F-16? जानिए इसकी ताकत
AajTak
रूस के साथ जंग लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 मिलने वाले हैं. ये विमान डेनमार्क और नीदरलैंड्स से मिलेंगे. अमेरिका ने इसकी मंजूरी दे दी है. F-16 की गिनती दुनिया के सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद लड़ाकू विमानों में होती है.
रूस के साथ डेढ़ साल से जंग रहे यूक्रेन को जल्दी ही अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 मिलने वाले हैं. डेनमार्क और नीदरलैंड्स ये विमान यूक्रेन को भेजेंगे. अमेरिका ने इसकी मंजूरी दे दी है.
यूक्रेन लंबे समय से F-16 लड़ाकू विमान मांग रहा था. अब अमेरिका ने कहा है कि पायलट्स की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद डेनमार्क और नीदरलैंड्स यूक्रेन को ये विमान भेज सकेंगे.
11 देशों का गठबंधन यूक्रेनी पायलट्स को F-16 उड़ाने की ट्रेनिंग देगा. इसके बाद ये विमान यूक्रेन भेजे जाएंगे. ये ट्रेनिंग इसी महीने शुरू होगी. डेनमार्क के कार्यकारी रक्षा मंत्री ट्रोएल्स पोल्सेन ने बताया कि अगले साल की शुरुआत में इसके सकारात्म नतीजे दिखने लगेंगे.
डेनमार्क और नीदरलैंड्स, दोनों ही NATO के सदस्य हैं. दोनों ही यूक्रेन को F-16 भेजने की वकालत भी करते रहे हैं.
लेकिन, F-16 में ऐसा क्या है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लंबे समय से इस विमान को मांग रहे हैं?
कितना खास है F-16?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









