
'क्या मेरे बैग में बम है...' कोच्चि हवाई हड्डे पर चेकिंग के दौरान CISF जवानों से बोला यात्री, गिरफ्तार
AajTak
केरल के कोच्चि हवाई हड्डे पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब चेकिंग के दौरान एक यात्री ने CISF जवानों से कहा कि क्या मेरे बैग में बम है? यात्री की इस टिप्पणी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रविवार सुबह एयर इंडिया के एक यात्री को एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (XBIS) चेकपॉइंट पर CISF के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया. यात्री को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उसने चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ अधिकारियों से कहा कि क्या मेरे बैग में बम है?
CISF के अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम मनोज कुमार है और उसकी उम्र करीब 41 वर्ष है. व्यक्ति को एयर इंडिया की फ्लाइट से कोच्चि से मुंबई जाना था. व्यक्ति की इस टिप्पणी के बाद उसे फ्लाइट में नहीं बैठने दिया गया, बल्कि पुलिस को सौंप दिया गया.
यह भी पढ़ें: बिहार CM नीतीश कुमार के ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ATS ने दर्ज की FIR
चेकिंग के बाद पुलिस को सौंपा गया
कोच्चि हवाई अड्डे की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर एक बयान भी जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि प्री-एम्बार्केशन सुरक्षा जांच के दौरान व्यक्ति ने सीआईएसएफ अधिकारी से कहा कि क्या मेरे बैग में कोई बम है? व्यक्ति की इस टिप्पणी से अधिकारी के मन में तत्काल कई सवाल उत्पन्न हुए. जिसके बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते को बुलाया.
इसके बाद यात्री के बैग की जांच की गई. अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक जांच पूरी करने के बाद व्यक्ति को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं, फ्लाइट को टाइम पर ही रवाना कर दिया गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










