
क्या मराठाओं के बिना महाराष्ट्र का कोई अस्तिव? कोश्यारी के बयान पर बोले शिवसेना प्रवक्ता
AajTak
महाराष्ट्र में राज्यपाल कोश्यारी द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर कई पार्टियां निशाना साध रही हैं. वहीं उद्धव गुट ने इस बयान को ऐसे लपका कि मानों उन्हें संजीवनी मिल गई हो. अपनी पार्टी को बचाने में अबतक नाकाम रहे उद्धव गुट ने कोश्यारी के बयान पर जोरदार प्रहार करते हुए मराठी अस्मिता से जोड़ दिया है. इस बीच शिवसेना प्रवक्ता आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के निर्माण में भले ही सभी ने साथ दिया होगा, लेकिन क्या बिना मराठी इसकी कल्पना की जा सकती है? देखें और क्या बोले शिवसेना प्रवक्ता.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










