
क्या बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं पुतिन? भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ने खोल दिया भेद
AajTak
क्या व्लादिमीर पुतिन के बॉडी डबल हैं? आपने कई बार इस बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन इसकी सच्चाई क्या है. रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin खबरों में बने रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुतिन का सामना खुद पुतिन से ही हुआ है. यानी आमने-सामने पुतिन और सवाल भी पुतिन के बॉडी डबल पर.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्सर चर्चा में रहते हैं. पिछले डेढ़ साल से चर्चा की वजह रूस और यूक्रेन युद्ध है. अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सामना खुद से हुआ है. यूं तो कई बार सुनने को मिलता है कि पुतिन के बहुत से बॉडी डबल हैं. हाल में आई एनिमल मूवी में भी बॉडी डबल का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, तो क्या सच में पुतिन के बॉडी डबल हैं.
इसका खुलासा खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया है. गुरुवार को पब्लिक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उसके खतरों पर Q&A (सवाल-जवाब) सेशन में पुतिन से बॉडी डबल के बारे में सवाल किया गया है. ये सवाल किसी शख्स ने नहीं किया बल्कि खुद पुतिन ने राष्ट्रपति पुतिन से किया.
दरअसल, सवाल पूछने वाला कोई शख्स नहीं बल्कि राष्ट्रपति पुतिन का AI अवतार था. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. Q&A सेशन में पुतिन के 'डबल' ने खुद को एक यूनिवर्सिटी स्टूडेंट बताया. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टूडेंट ने पुतिन से 'न्यूरल नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों' पर राय पूछी.
ये भी पढ़ें- Deepfake को लेकर क्या है FBI और NSA की सलाह? कैसे बचा जा सकता है
पुतिन के AI डबल ने सवाल किया, 'हैलो, मैं सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या ये सच है कि आपके बहुत से बॉडी डबल हैं और आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और न्यूरल नेटवर्किंग के खतरों को कैसे देखते हैं?'
इस सवाल के बाद पुतिन ने जवाब दिया, 'मैं देख सकता हूं तुम मेरे जैसे दिखते हो और मेरी ही आवाज में बात कर रहे हो. लेकिन इस बारे में मैंने सोचा था और फैसला किया था कि सिर्फ एक शख्स ही मेरे जैसा दिख सकता है और मेरी आवाज में बोल सकता है और वो शख्स मैं खुद हूं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










