
क्या बाबा बागेश्वर को ओडिशा ट्रेन हादसे की थी जानकारी? खुद किया ये खुलासा
AajTak
पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बालासोर जैसी घटनाओं का पहले से अंदेशा हो जाता है क्या? इस पर धीरेंद्र ने कहा कि संकेतों का अनुभव होता है. पता होना अलग, टालना अलग है. श्रीकष्ण भगवान को भी पता था कि महाभारत होगी, लेकिन वे टाल नहीं सके.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. इस हादसे में 275 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, 1100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. अब इस हादसे को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सुर्खियों में बना है. दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया है कि उन्हें ऐसी घटनाओं का पहले ही अनुभव हो जाता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि घटनाओं का पता होना और उनका टाला जाना अलग अलग है.
दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें बालासोर जैसी घटनाओं का पहले से अंदेशा हो जाता है क्या? इस पर धीरेंद्र ने कहा कि संकेतों का अनुभव होता है. पता होना अलग, टालना अलग है. श्रीकष्ण भगवान को भी पता था कि महाभारत होगी, लेकिन वे टाल नहीं सके.
धीरेंद्र शास्त्री ने ओडिशा की घटना पर जताया दुख बागेश्वर बाबा ने हादसे पर दुख भी जताया और संवेदना भी जाहिर की. उन्होंने कहा, आज विचित्र घटना घटी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि देश में कभी ऐसी घटनाएं न घटे. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की.
ट्रोल हो रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने चमत्कार के लिए पिछले कुछ महीनों से देशभर में चर्चित हैं. वे पर्ची निकालकर हर किसी के अतीत में झांक लेने का दावा करते हैं. कई बार वे भविष्यवाणी भी करते नजर आते हैं. लेकिन बालासोर ट्रेन एक्सिडेंट के बारे में धीरेंद्र शास्त्री ने जो दावा किया, उसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है.
यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि जब बाबा में भविष्य देखने की शक्ति है तो उन्होंने बालोसर ट्रेन हादसे को क्यों नहीं टाला? या पहले से हादसे की जानकारी क्यों नहीं दी ताकि हादसा टाला जाए. इसी तरह से लोग कई तरह के सवाल धीरेंद्र शास्त्री से पूछ रहे हैं.
(आजतक ब्यूरो)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









