
क्या बंद हो रहे हैं कनाडा के दरवाजे? ठुकराए 80% भारतीय छात्रों के वीजा, 10 साल में सबसे बड़ा झटका
AajTak
भारतीय छात्रों के लिए कनाडा अब पहले जैसा आकर्षक ठिकाना नहीं रहा. 2025 में रिकॉर्ड 80% वीज़ा रिजेक्शन ने भारतीय स्टूडेंट्स को बड़ा झटका दिया है. कनाडा ने 2027 तक अस्थायी निवासियों की संख्या घटाकर आबादी के 5% से भी कम करने का लक्ष्य रखा है, जिसका सीधा असर स्टडी परमिट्स पर पड़ रहा है. गिरावट के बावजूद भारत अभी भी सबसे ज्यादा छात्र भेजने वाला देश है, लेकिन भविष्य अनिश्चितताओं से घिरा है.
कनाडा ने 2027 तक अस्थायी निवासियों (Temporary Residents) की संख्या को कुल आबादी के 5 प्रतिशत से भी कम करने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि हम अपने देश में लोगों का स्वागत करना चाहते हैं. लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि हम उस स्वागत को निभाने की क्षमता रखते हैं.
इसी वजह से विदेशी छात्रों के लिए परमिट पाना अब पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. एशिया और अफ्रीका के देशों से आने वाले छात्रों के वीज़ा रिजेक्शन रेट तेज़ी से बढ़ गए हैं. 2025 में कनाडा ने भारतीय छात्रों के 80% वीजा आवेदन ठुकरा दिए, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है. PIE (एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन) के मुताबिक इस साल अप्रैल से जून के बीच 5 में से 4 भारतीय छात्रों के आवेदन खारिज हुए.
कुल मिलाकर, जनवरी से जुलाई 2025 तक 62% स्टडी परमिट रिजेक्ट हुए. जबकि पिछले एक दशक से औसतन 60% आवेदन स्वीकृत होते थे, इस साल यह दर गिरकर सिर्फ 38% रह गई.
कोरोना के दौरान घटा था आंकड़ा
2016 में करीब 21,000 भारतीय छात्रों के पास स्टडी परमिट था. अगले ही साल यह संख्या लगभग 300% बढ़कर 83,000 हो गई और जल्द ही एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया. यह बढ़त 2020 तक जारी रही, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान परमिट रेट 42% गिर गए.
इसके बाद संख्या फिर बढ़ी और 2023 में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. लेकिन अगले साल यानी 2024 में इसमें 32% की गिरावट आई और 2025 के मध्य तक यह पिछले साल की तुलना में 52% और कम हो गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








