
क्या फिर लौट रहा है कोरोना? दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र के मामलों ने बढ़ाई चिंता
AajTak
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़त देखी गई है. राज्य में कोरोना के 236 नए मामले सामने आए हैं. इन 236 मामलों में से 52 राजधानी मुंबई में आए हैं. इसके अलावा ठाणे में 33, मुंबई सर्कल में 109, पुणे में 69, नासिक में 21और कोल्हापुर और अकोला में 13-13 केस आए हैं.
देश में कोरोना के नए केस एक बार फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं. हाल ही में दिल्ली में 42 केस सामने आए थे तो अब महाराष्ट्र में 236 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 5,915 हो गए हैं.
महाराष्ट्र में आए 236 नए मामलों में से 52 राजधानी मुंबई में आए हैं. जबकि ठाणे शहर में 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. मुंबई सर्कल में 109 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद पुणे में 69, नासिक में 21, कोल्हापुर और अकोला में 13-13 और औरंगाबाद में 10 और नागपुर में 2 केस सामने आए हैं.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार को राज्य में कोरोनोवायरस के 236 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में अब तक आ चुके संक्रमण के मामलों का आंकड़ा बढ़कर 81,39,737 हो गया. इस दौरान किसी भी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 79,90,001 तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि राज्य में मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत पर है. पूरे महाराष्ट्र में इस वक्त 1,308 एक्टिव केस बताएंगे.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कम से कम 3,834 स्वाब के नमूनों का परीक्षण किया गया. इसके बाद राज्य में अब तक हुए कुल परीक्षणों की संख्या 8,65,46,719 हो गई.
बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 8,65,46,719 सैंपल्स की जांच हुई है. कुल 81,39,737 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 79,90,001 ठीक होकर लौट चुके हैं. वहीं, अब तक 1,48,428 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो चुकी है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






