
क्या फिर भर जाएगी दिल्ली? राजधानी में 3 दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया कल भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है यानी जुलाई माह का अंत और अगस्त की शुरुआत में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में फिर से जलभराव की स्थिति देखने को मिल सकती है.
दिल्ली में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है. पिछले कई दिनों से देश की राजधानी में कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है यानी जुलाई माह का अंत और अगस्त की शुरुआत में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, बारिश के बावजूद भी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में उमस भरी गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.
मौसम विभाग ने आज यानी 30 जुलाई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं. वहीं कल 31 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. उसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में फिर से जलभराव की स्थिति देखने को मिल सकती है. क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली जुलाई की सामान्य बारिश स्तर की ओर बढ़ रही है. हालांकि, पिछले तीन दिनों से बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है. लेकिन 22 से 26 जुलाई के बीच मध्यम मॉनसूनी बारिश हुई, जिससे दिल्ली मासिक बारिश के स्तर के करीब पहुंच गई है. ये बौछारें असमान और रुक-रुक कर हुई है फिर भी इस अवधि में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. बेस स्टेशन सफदरजंग ने 01 से 29 जुलाई 2024 के बीच कुल 203.2 मिमी वर्षा दर्ज की है, जबकि सामान्य 209.7 मिमी है. वहीं इस सप्ताह में अगले कुछ दिनों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है.
मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है, जिससे दिल्ली ट्रफ के बाई ओर काफी दूरी पर बनी हुई है. नतीजन निचले स्तर पर हवाए आर्द्र(नम) पूर्वी हैं, लेकिन आज किसी भी तरह होने के लिए अनुकूल नहीं हैं. उत्तरी पाकिस्तान क्षेत्र पर एक मौसम प्रणाली के प्रभाव में ट्रफ रेखा उत्तर की शिफ्ट होते हुए दिल्ली के करीब आ रही है, लेकिन ट्रफ रेखा फिलहाल कल तक दूरी बनाए रखेगी. इसलिए कल 31 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.
आज यानी 30 जुलाई को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिससे मॉनसून ट्रफ भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में फिर से संगठित हो जाएगी. वहीं, 31 जुलाई को चक्रवाती परिसंचरण अधिक संगठित हो जाएगा और अगले दिन जमीन की तरफ बढ़ जाएगा. मॉनसून उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी छोर पर दिल्ली से लेकर पूर्वी छोर पर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक, ट्रफ के पूरे क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा.
मॉनसून ट्रफ 31 जुलाई को दिल्ली से होते हुए गुजरेगी और अगले दो दिनों तक भी इसके करीब रहेगी. 31 जुलाई को दिल्ली और उपनगरों में भारी बारिश की संभावना है. 01 और 02 अगस्त को भी मध्यम और रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी. 03 और 04 अगस्त को ट्रफ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थानांतरित हो जाएगी और मौसम की गतिविधियां हल्की हो जाएंगी. ट्रफ का दोलन और उत्तर की ओर बहाव, एक बार फिर 05 और 07 अगस्त के बीच मौसम की गतिविधियों को बढ़ा देगा. इसका मतलब है कि जुलाई का महीना बारिश के साथ समाप्त होगा और अगस्त की शुरूआत दिल्ली में मॉनसूनी बारिश के होगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







